कोरोना की चपेट में आई हिन्दुस्तानी युवक-पाकिस्तानी युवती की लव स्टोरी और 4 माह की बेटी भी
सिरोही। इन दिनों दुनियाभर में कोरोना वायरस का खौफ है। इसकी चपेट में हिन्दुस्तानी युवक और पाकिस्तानी युवती की प्रेम कहानी भी आ गई है, जिसका सबसे मार्मिक पहलू यह है कि चार माह की मासूस बेटी पर भी असर पड़ रहा है। दरअसल, इस बेपनाह मोहब्ब्त की कहानी दुबई से शुरू हुई, जो अब कोरोना के डर तक पहुंच गई है।

चार साल पहले दुबई गया राहुल
हुआ यूं कि राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड निवासी राहुल शर्मा चार साल पहले नौकरी के सिलसिले में दुबई गया था। वहां राहुल की कंपनी में ही पाकिस्तान की हर्षा भी काम करती थी। दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी का फैसला लिया।

सिरोही का रहने वाला है राहुल
राहुल शर्मा और हर्षा ने गुजरात के अहमदाबाद में शादी की। वर्तमान में इनके एक बेटी भी है। छह माह पहले दोनों सिरोही अपने घर आए। आबू रोड के राजकीय अस्पताल में हर्षा ने एक पुत्री को जन्म दिया। पत्नी का वीजा समाप्त होने पर दोनों वापस दुबई चले गए।

दुबई से देश लौटने का फरमान
राहुल और हर्षा के दुबई जाने के बाद चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस फैलना शुरू हुआ, जिसने दुनियाभर में खौफ पैदा कर दिया। भारत में कोरोना वायरस के तीन दर्जन से ज्यादा पॉजीटिव मामले सामने आ चुके है। उधर, दुबई की सरकार ने कोरोना के खौफ को देखते हुए दूसरे मुल्कों से आए लोगों को अपने देश लौटने का फरमान सुना दिया। इस पर राहुल अपने घर सिरोही आए और पत्नी वर्षा के वीजा के लिए आवेदन किया, परन्तु भारत सरकार ने बिना कारण बताए उसे वीजा देने से मना कर दिया। उधर, पाकिस्तान भी छोटी बच्ची को बिना वीजा पाकिस्तान नहीं आने की इजाजत दे रहा है।

बिना मां के कैसे रह पाएगी चार माह की बेटी
ऐसे में राहुल की चार माह की पुत्री को भारत लाना पड़ेगा और पाकिस्तानी मूल की उसकी पत्नी हर्षा को पाकिस्तान भेजना पड़ेगा। बच्ची का बस इतना ही कसूर है कि वह भारत में पैदा हुई। भारत सरकार राहुल की पत्नी को वीजा दे नहीं रही। ऐसे में अब चार माह की बच्ची को अपनी मां से बिछुड़ना पड़ेगा। पीड़ित राहुल शर्मा ने बताया कि चार माह की बेटी बिना मां के कैसे रह पाएगी। इस बात की चिंता सता रही है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की लड़की से प्यार और उसके बाद शादी करना इतना महंगा पड़ेगा इसका अंदाजा बिल्कुल नहीं था।
-
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications