राजस्थान में चुनाव से पहले कार में मिले 3 करोड़ 15 लाख रुपए, सिरोही से ले जा रहे थे गुजरात
सिरोही पुलिस ने तीन करोड़ 15 लाख रुपए जब्त किए हैं, जो राजस्थान से गुजरात के अहमदाबाद पहुंचाए जा रहे थे।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान होने से पहले करोड़ों रुपए जब्त किए हैं, ये रुपए राजस्थान के सिरोही से गुजरात के अहमदाबाद पहुंचाए जा रहे थे।
राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड रीका थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए गुजरात बॉर्डर पर नाकाबंदी कड़ी कर दी है। रविवार रात दस बजे वाहनों की जांच के दौरान सिरोही की ओर से लग्जरी कार आई, जिसे रोकने पर चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

इस पर पुलिस शक के आधार पर कार की तलाशी ली। कार में पिछली सीट के नीचे छुपाकर रखे नोटों के बंडल मिले। रुपए बरामद कर मशीन से उनकी गिनती की गई, जो 3 करोड़ 15 लाख रुपए थे। पुलिस ने रुपए जब्त कर लिए और कार सवार दो आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार करोड़ों रुपयों के साथ पकड़े गए आरोपी नरेश कुमार पुत्र अमृत भाई निवासी पाटन और अजित सिंह पुत्र भूपत सिंह निवासी पाटन से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी यह रकम सिरोही से अहमदाबाद पहुंचाने के लिए ले जा रहे थे। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि रकम कहां से आई? आरोपियों के हवाला के कारोबार से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है।
बीते छह में गुजरात बॉर्डर पर राजस्थान पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने पूर्व में भी यहां पर 3 करोड़ 15 लाख रुपए बरामद किए थे।












Click it and Unblock the Notifications