Sikkim Truck Accident : सिक्किम हादसे में भारतीय सेना के 16 जवानों की जान गई, राजस्‍थान ने भी खोए 3 फौजी बेटे

सिक्किम के जेमा इलाके में भारतीय सेना का ट्रक तंग मोड़ और तीखी ढलान की वजह से बेकाबू हो गया और खाई में जा गिरा, जिससे 16 सैनिकों की जान जान गई। राजस्‍थान में जैसलमेर, जोधपुर व झुंझुनूं के एक एक सैनिक ने जान गंवाई है।

Sikkim accident

सिक्किम के जेमा इलाके में शुक्रवार सुबह भारतीय सेना के काफिले में शामिल एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया, जिसमें 16 सैनिकों की जान चली गई। इनमें तीन सैनिक राजस्‍थान के रहने वाले थे। एक जवान दस माह बाद ही रिटायर होने वाले थे। जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के जवानों की टुकड़ी तीन ट्रकों में सवार होकर सिक्किम में चाटेन से थंगू की ओर जा रही थी। रास्‍ते में तंग मोड़ व तीखी ढलाने की वजह से एक ट्रक का चालक नियंत्रण नहीं रख पाया। ट्रक बेकाबू होकर फिसलते हुए खाई में गिर गया। खाई काफी गहरी थी।

पीएम मोदी ने जताई संवेदना

सिक्किम ट्रक हादसे में भारतीय सेना के तीन जेसीओ समेत 16 सैनिकों की मौत हो गई। हादसे में चार सैनिक घायल हुए हैं, जिन्‍हें रेस्‍क्‍यू टीम ने नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती करवाया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने हादसे पर संवदेना व्‍यक्‍त की है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि 'हादसे से आहत हूं। जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना। घायल जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य हो'

Recommended Video

    LAC Dispute: Tawang में जहां हुई झड़प, वहां China ने किया सड़क का निर्माण | वनइंडिया हिंदी *News

    राजस्‍थान के तीन फौजी

    सिक्‍कम के जेमा में हुए सेना ट्रक हादसे में जान गंवाने वाले राजस्‍थान के फौजी जैसलमेर, झुंझुनूं व जोधपुर के रहने वाले थे। जैसलमेर के जोगा निवासी सूबेदार गुमान सिंह पांच दिन पहले छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। ये दस माह बाद रिटायर होने वाले थे। परिवार में मां, पत्‍नी रेखा व पांच बच्‍चे हैं। इनका बड़ा भाई अमर सिंह फौज से रिटायर है। दूसरे फौजी लांस नायक मनोज कुमार झुंझुनूं के पचेरी थाना इलाके के माजरी के रहने वाले थे। चार साल पहले शादी हुई थी। डेढ़ साल की बेटी है। तीसरे फौजी सुखाराम तरडू जोधपुर जिले के सावंतकुआं (बावड़ी) के रहने वाले थे। तीन पहले ही छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+