सीकर : अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे लोग हादसे का शिकार, तीन की मौत
सीकर। राजस्थान के सीकर में बीकानेर जयपुर हाईवे पर बाईपास के पास सीकर में एक टेंपो ट्रैवलर और जीप की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को सीकर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से दो की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया गया है। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सीकर कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर जयपुर से कुछ लोग चूरू के एक गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस जयपुर जा रहे थे। तब देर रात को यह हादसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications