साइकिल में लगाए स्कोडा कार के टायर और पल्सर बाइक के डिस्क ब्रेक, अब रफ़्तार 60 किमी प्रतिघंटा
सीकर। राजस्थान के सीकर के एक शख्स ने जुगाड़ से साइकिल को नया रूप दिया है। साइकिल के स्कोडा कार के टायर और पल्सर बाइक के डिस्क ब्रेक लगा दिए। इसके बार साइकिल की रफ़्तार 60 किमी प्रतिघंटा हो गई है।

मोटे टायरों की साइकिल का युवाओं में क्रेज
सीकर में राणीसती पुलिस चौकी की के पास रहने वाले गोपाल जांगिड़ ने बताया कि बाजार में मोटे टायरों वाली साइकिल आती हैं, जो फिटनेस बनाए रखने में उपयोग ली जाती है। उसकी कीमत करीब 25 से 30 हजार रुपए है। इस तरह की मोटे टायरों वाली साइकिल का युवाओं में काफी क्रेज है।

स्पीडोमीटर व टेल लाइट भी लगाई
उसी साइकिल से आइडिया आया कि क्यों हमें भी ऐसे मोटे टायरों वाली साइकिल बनानी चाहिए। इसलिए पहले यूट्यूब पर वीडियो देखे। फिर स्कोडा गाड़ी के मोटे टायरों का जुगाड़ किया और तीन इंच मोटे लोहे का स्ट्रक्चर बनाकर उसमें फिट कर दिए। साथ ही उसमें पल्सर बाइक के डिस्क ब्रेक भी लगाए दिए। साथ ही इसमें स्पीडोमीटर भी लगाया गया। वहीं, इसमें टेल लाइट भी शामिल है।

एक माह में तैयार हुई नई साइकिल
फिर जो साइकिल बनकर तैयार हुई वो 24 इंच व्हील बेस के टायरों की 3 फीट ऊंची साइकिल बनी। इसकी लम्बाई 4 फीट है। खास बात यह है कि इस साइकिल को 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ाया जा सकता है। पूरी प्रक्रिया में महीनेभर का समय लगा।












Click it and Unblock the Notifications