सीकर लोकसभा सीट: मुकाबला स्‍वामी सुमेधानंद vs अमराराम, CPIM से कांग्रेस गठबंधन की वजह क्‍या है?

Sikar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में सीकर सीट पर भाजपा के स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती 'बाबा' और कांग्रेस-माकपा के अमराराम में मुकाबला होना तय है। सीकर सीट पर कांग्रेस ने सीपीआई(एम) से गठबंधन किया है।

21 मार्च की रात को राजस्‍थान की पांच सीट श्रीगंगानगर, जयपुर शहर, पाली, बाड़मेर व झालावाड़-बारां पर उम्‍मीदवार घोषित करने के साथ ही सीकर इंडिया गठबंधन (माकपा) के लिए छोड़ी है।

Sikar Lok Sabha Chunav 2024 (सीकर लोकसभा चुनाव 2024)

CPIM Amraram vs BJP Swami Sumedhanand Election News

सीकर लोकसभा सीट पर माकपा के दिग्‍गज व किसान नेता अमराराम का चुनाव लड़ना तय है। यहां से साल 2014 से भाजपा के स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती सांसद बनते आ रहे हैं।

सीकर संसदीय क्षेत्र की सीट कांग्रेस द्वारा माकपा के लिए छोड़ने से कामरेडो में उत्‍साह का माहौल है जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसकी मिलीजुली प्रतिक्रया सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें- Swami Sumedhanand Sikar: सबसे गरीब सांसद लोकसभा चुनाव 2024 में लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक?

अमराराम का जीवन परिचय (Amra Ram Biography in Hindi)

  • अमराराम का जन्‍म 5 अगस्‍त 1955 को राजस्‍थान के सीकर जिले धोद पंचायत समिति के गांव मूंडवाड़ा में हुआ।
  • किसान नेता के रूप में अमराराम की राजस्‍थान ही नहीं बल्कि देशभर में विशेष पहचान है।
  • अमराराम जुलाई 2013 से ऑल इण्डिया किसान महासभा के उपाध्यक्ष हैं। ये माकपा के राज्‍य सचिव भी हैं।
  • अमराराम ने सीकर जिले में सरपंच से लेकर चार बार विधायक बनने का सफर तय किया है।
  • माकपा के लालगढ़ के नाम से मशहूर सीकर की धोद विधानसभा सीट से अमराराम तीन बार विधायक रहे हैं।
  • एक बार दांतरामगढ़ सीट से कांग्रेस के दिग्‍गज नेता चौधरी नारायण सिंह को हरा चुके हैं।
Amraram sikar seat

9 बार किसान आंदोलन कर चुके अमराराम

राजस्‍थान में अमराराम किसानों के मसीहा सरीखे हैं। किसानों के हक व समस्‍याओं के समाधान के लिए सीकर समेत राजस्‍थान व अन्‍य राज्‍यों में 9 बड़े किसान आंदोलन कर चुके हैं। किसान आंदोलनों के चलते अमराराम ने केंद्र सरकार व राज्‍य सरकार को कई बार झुकने पर मजबूर किया है।

सीकर लोकसभा सीट का इतिहास (Sikar Lok Sabha seat History hindi)

सीकर लोकसभा सीट से भाजपा के स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती के अलावा सुभाष महरिया, देवी लाल जैसे नेता सांसद बने हैं जबकि कांग्रेस ने महादेव सिंह खंडेला, डॉ. हरी सिंह, बलराम जाखड़ आदि सांसद दिए हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस से सुनीता गठाला, वीरेंद्र चौधरी, महादेव सिंह खंडेला, सीताराम लांबा, कैप्‍टन अरविंद व मुकुल खींचड़ जैसे नेता टिकट मांग रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+