Honour Killing Sikar : पिता ने बेटी व उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट, फिर रची यह झूठी कहानी

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद पुलिस थाने में जाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ बेटी के अपहरण का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मामले में जब युवती के पिता से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Sikar Honour Killing father murder his daughter with lover in aloda village

दरअसल सीकर जिले के खाटूश्यामजी थाना इलाके के अलोदा गांव में रहने वाले रामगोपाल मील ने अपनी बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। केस की जांच के दौरान पुलिस को रामगोपाल मील पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, मगर जब सख्ती से पूछताछ की तो रामगोपाल ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या करने बात मान ली। हत्या के बाद आरोपियों ने दोनों के शव पास के जंगल में फेंक दिए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिये हैं। गोपाल के बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।

रानोली थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि युवती के प्रेमी राजेश के परिजनों ने भी राणोली थाने में नामजद पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला और हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस को युवती के पिता पर संदेह हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+