Sikar Honey Trap : लिफ्ट लेने के बाद चाय पर बुलाकर बनाई डर्टी पिक्चर
सीकर। राजस्थान के सीकर में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। होम गार्ड की एक महिला ने एक व्यक्ति को चाय के बहाने घर बुलाकर उसकी डर्टी पिक्चर बना ली। सीकर पुलिस ने हनी ट्रैप की आरोपी महिला व उसके एक साथी गिरफ्तार किया है। महिला शानु सेपट और मनोज पर कइयों को हनी ट्रैप में फंसाकर रुपए व सामान लूटने का आरोप है।

सीकर के उद्योगनगर थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि श्यामपुरा पूर्वी निवासी महेन्द्र ने कुछ दिन पहले पुलिस में शिकायत दी थी। जिसके मुताबिक सीकर के एसके अस्पताल से उसने एक महिला को गहलोत मोटर्स कार्यालय तक लिफ्ट दी थी। इसके बाद महिला ने उसे चाय पीने के बहाने बुलाकर उसकी आपतिजनक फोटो ले ली। उस फोटो से ब्लेकमैल करते हए उसकी बाइक भी छीन ली।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की तो महिला का हनी ट्रैप का काला कारनामा सामने आया। जिसमें आरोपी शानू व साथ उसके सहयोगी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से ओर भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। इस मामले में और भी कई आरोपी है, जो फरार है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications