Sikar Honey Trap : पति-पत्नी ने फैलाया जाल, मीट व्यापारी यूं फंसा और बनवा बैठा अश्लील वीडियो

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में हनी ट्रैप का चौंकाने देने वाला केस सामने आया है। इसमें झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ निवासी पति-पत्नी ने मिलकर जाल फैलाया और सीकर के मीट व्यापारी को फंसा लिया। हनी ट्रैप के जाल में फंसकर मीट व्यापारी कथित ​तौर पर अपना अश्लील वीडियो बनवा बैठा। आरोपी पति पत्नी को सीकर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूछताछ की तो पता चला कि करीब बीस लोग उनके हनी ट्रैप में फंस चुके हैं।

मीट की दुकान से शुरू हुई हनीट्रैप की कहानी

मीट की दुकान से शुरू हुई हनीट्रैप की कहानी

मीडिया से बातचीत में सीकर कोतवाली थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि सीकर निवासी हनीफ भाटी ने शिकायत दी कि वह मीट व्यापारी है। सीकर में फतेहपुर रोड पर खटीकान प्याउ के पास उसकी दुकान है। नवलगढ़ निवासी अनिता नाम की एक महिला दुकान से मीट लेकर जाती थी। वह कई बार मीट उधार में भी ले जाती थी। 15 सौ रुपए का उधार हो जाने के बाद उसने मीट लेने आना बंद कर दिया। रुपए मांगने पर अनिता ने उसे 17 जनवरी 2020 को अपने घर पर बुलाया। फिर गलत आरोप लगाकर घर पर अनिता, संजय व दिनेश ने मिलकर मारपीट की और 4 हजार रुपए छीन लिए और अश्लील वीडियो बना लिया।

 सीकर में ले रखा था किराए का मकान

सीकर में ले रखा था किराए का मकान

फिर उसे धमकी दी कि किसी को भी बताया तो दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवा देंगे। हनीफ ने आरोपियों पर 17 जनवरी की घटना के अलावा फोन पर धमकी देकर 20 हजार रुपए ले लेने तथा इसके बाद 15 हजार रुपए और देने की मांग करने का भी आरोप लगाया। सीकर पुलिस की जांच में अनिता व संजय पहले सीकर में दिनेश के घर पर ही किराए के मकान में रहते थे। कुछ दिन पहले ही दोनों ने मकान खाली किया था। दिनेश तब से उनके संपर्क में था।

 आरोपियों को पुलिस ने रंग हाथ पकड़ा

आरोपियों को पुलिस ने रंग हाथ पकड़ा

शिकायत के सत्यापन करवाने के बाद पुलिस ने हनीफ भाटी को रुपए देकर आरोपी महिला के घर भेजा। पुलिस की टीम उसके घर से कुछ ही दूर खड़ी हो गई। हनीफ भाटी ने फोन कर रुपए ले जाने के लिए कहा। इसके बाद संजय व दिनेश 5 हजार रुपए लेकर घर में चले गए। हनीफ ने पुलिस को रुपए लेने की बात का इशारा किया। तब पुलिस ने पति-पत्नी व दिनेश को हनीट्रेप केस में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+