मां-बाप की ख्वाहिश पूरी करने दुल्हन के घर हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, देखने उमड़ा पूरा कस्बा
Sikar News , सीकर। अपनी शादी को यादगार बनाने और अपनों के ख्वाब पूरे करने में हर कोई किसी भी हद तक चला जाता है। इसका ताजा उदाहरण है राजस्थान के सीकर का युवक इस्माइल।

दरअसल, इस्माइल खाड़ी देशों में नौकरी करता है। अच्छा कमाता है। पिछले साल इसकी लक्ष्मणगढ़ की शबीना बानो से सगाई कर दी। सगाई के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। उस दौरान इस्माइल अपनी होने वाली पत्नी शबीना से कहता भी था कि वह अपनी शादी सबसे यादगार बनाएगा। नई साल के पहले सप्ताह में इस्माइल व शबीना की शादी हुई। सीकर से हेलीकॉप्टर में सवार होकर इस्माइल अपने माता-पिता के साथ दुल्हन के घर पहुंचा।

दूल्हे का हेलीकॉप्टर लक्ष्मणगढ़ नेहरू स्टेडियम में बनाए गए हैलीपेड पर उतारा गया, जहां दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के स्वागत में पलक पांवड़े में बिछा दिए। इसके बाद दूल्हा इस्माइल सजी-धजी कार में सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचा। इस दौरान उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। हालांकि शादी के वापसी कार से की।
सबके ख्वाब हुए पूरे
दूल्हे इस्माइल ने बताया कि उसके माता-पिता चाहते थे कि वह हेलीकॉप्टर में सवार होकर दुल्हन लेने जाए। इसके बाद खुद इस्माइल का भी बचपन से ऐसा ख्वाब था और सगाई के बाद शबीना से बातचीत में उसने हेलीकॉप्टर उसके घर आने का वादा किया था। सभी के ख्वाब अब पूरे हो गए।












Click it and Unblock the Notifications