Sikar Bride Kidnap Case : पहली बार मीडिया के सामने आई दुल्हन हंसा, अब जताई यह इच्छा, देखें VIDEO

Sikar News, सीकर। बहुचर्चित सीकर दुल्हन अपहरण केस (Bride Kidnap Case Sikar) में नया मोड़ आ गया है। देहरादून से दस्तायब कर सीकर लाई गई दुल्हन हंसा ने अपनी मां के साथ बुआ के घर जाने की इच्छा जताई है। इस पर पुलिस ने रविवार देर शाम को हंसा को उसके परिजनों के साथ रवाना कर दिया। सोमवार को हंसा के न्यायालय में 164 के बयान होने हैं।

Sikar bride wants with her Mother

जांच अधिकारी महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि दुल्हन हंसा के बालिग होने के कारण वह अपनी इच्छा अनुसार जा सकती है। उसने अपनी मां के साथ जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसलिए पुलिस ने उसके साथ रवाना कर दिया है।

बता दें नागदा गांव में 16 अप्रेल को सोनू व उसकी छोटी बहन हंसा की शादी हुई थी। तड़के दोनों दुल्हन बहनें दूल्हों के साथ कार में सवार होकर ससुराल जा रही थी। तब रास्ते में गांव रामबक्सपुरा के पास अंकित व अन्य युवकों ने गाड़ियां रुकवाकर दुल्हन हंसा का अपहरण कर लिया था।

Sikar bride wants with her Mother

सीकर अपहरण दुल्हन केस में सीकर में काफी बवाल मचा था। उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में सीकर धरना-प्रदर्शन भी हुआ। शनिवार को पुलिस हंसा और अंकित व विकास को देहरादून से दस्तयाब कर सीकर ​लाई है। इनके अलावा चार आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

ऐसे पकड़े गए Ankit Hansa

पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को अपहरण के बाद अंकित और ​विकास दुल्हन हंसा को लेकर देहरादून (Dehradun) चले गए थे। इससे पहले पुलिस को इनकी दिल्ली और गाजियाबाद के आस-पास होने की लोकेशन मिली भी थी। शनिवार को अंकित और हंसा ने देहरादून की कोर्ट में शादी के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान देहरादून कोतवाली पुलिस को इनकी भनक लग गई और उन्होंने दोनों को कोर्ट परिसर के बाहर ही पकड़ लिया। सीकर पुलिस भी इनकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर इनके पीछे-पीछे देहरादून पहुंच गई थी। उधर, देहरादून की पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया और वहां पर इनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं होने के कारण देहरादून पुलिस ने इनको सीकर पु​लिस को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+