Sena Bharti Rally Sikar : पहली बार एक साथ 65 हजार युवा फौजी बनने की दौड़ में, जानिए नए नियम

सीकर। राजस्थान के सीकर में 10 अक्टूबर 2019 से ऐतिहासिक सेना भर्ती रैली होने जा रही है। यह पहला मौका होगा जब सीकर जिला खेल स्टेडियम में सीकर के साथ जयपुर और टोंक जिले के युवक भी फौजी बनने के लिए दौड़ते नजर आएंगे। खास बात यह है कि सेना भर्ती रैली सीकर के लिए तीनों से 65 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। 26 ​सितम्बर को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सम्पन्न हो गई।

सीकर में आज खास बैठक

सीकर में आज खास बैठक

सीकर एडीएम जयप्रकाश ने बताया कि सीकर सेना भर्ती रैली 2019 में 10 से 20 अक्टूबर तक दौड़ होगी। दौड़ के साथ-साथ मेडिकल भी होगा। शेष रहे अभ्यर्थियों का मेडिकल भी बाद में यही पर होगा। सेना भर्ती रैली को लेकर गुरुवार को सीकर जिला खेल स्टेडियम में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों व सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों की तैयारी व समीक्षा बैठक हो रही है, जिसमें कई फैसले लिए जाएंगे। 8 अक्टूबर सीकर प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देकर जिला खेल स्टेडियम सीकर सेना भर्ती रैली के अधिकारियों को सुपुर्द कर देगा।

तहसीलवार होगी युवाओं की दौड़

तहसीलवार होगी युवाओं की दौड़

सेना भर्ती रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भर्ती में तहसील वार दौड़ होगी। सीकर, टोंक और जयपुर जिले की जिस तहसील में अभ्यर्थी ज्यादा होंगे। उस दिन एक ही तहसील की दौड़ होगी और जहां कम अभ्यर्थी होंगे। वहां एक से ज्यादा तहसीलों को शामिल किया जाएगा। 3 अक्टूबर को तहसीलवार कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

तैयारियों में जुड़े सैकड़ों युवा

तैयारियों में जुड़े सैकड़ों युवा

इन दिनों सीकर, जयपुर और टोंक के युवाओं में सेना भर्ती को लेकर युवाओं का उत्साह देखते बन रहा है। गांव की पगडंडी हो कोई सड़क या फिर कोई खेल स्टेडियम हर जगह अलसुबह युवाओं दौड़ की तैयारी करते नजर आते हैं। यहां सीकर जिला खेल स्टेडियम में रोजाना सुबह दौड़ लगा रहे ​हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+