Rajasthan Police: कांस्‍टेबल की 5 साल की बेटी से दरिंदगी का आरोपी SI अरेस्‍ट, राहूवास पुलिस थाने पर तोड़-फोड़

राजस्‍थान के दौसा जिले के राहूवास पुलिस थाना इलाके में सब इंस्‍पेक्‍टर द्वारा पांच साल की बच्‍ची के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी एसआई को अरेस्‍ट कर लिया है।

राजस्‍थान पुलिस के ही एक सिपाही की मासूस बेटी से एसआई भूपेंद्र सिंह द्वारा रेप किए जाने की घटना के बाद लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। तोड़-फोड़ भी की।

Rahuwas Police Station Dausa Rajasthan

दौसा जिले के राहूवास पुलिस थाने पर लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए रेप के आरोपी एसआई ने थाना परिसर में ही खुद को कमरे में बंद कर लिया था। लोगों ने कमरे की खिड़की तोड़कर आरोपी एसआई को बाहर निकाला और उसे घसीटते-पीटते हुए चौराहे तक ले गए।

दौसा में पुलिसकर्मी द्वारा अपने ही साथी की मासूम बच्‍ची से रेप के मामले पर सियासत भी हो रही है। सवाई माधोपुर से भाजपा उम्‍मीदवार व राज्‍यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने पुलिस थाना राहुलवास के बाहर लोगों के साथ धरना दिया और कार्रवाई की मांग की।

Rahuwas Police Station Dausa Rajasthan

इधर, तारानगर से भाजपा उम्‍मीदवार व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि दौसा की बच्‍ची की साथ हुई दरिंदगी की घटना निंदनीय है। यह राजस्‍थान सरकार के माथे पर बदनुमा दाग है, जो कभी नहीं मिटेगा।

प्रदशर्न कर रहे लोगों ने एएसआई छोटेलाल व कांस्‍टेबल टीकाराम पर आरोपी एसआई भूपेंद्र सिंह को भगाने व सबूत मिटाने का आरोप लगाया। एएसआई छोटेलाल पड़ोस में ही किराए के मकान में रहता है। आरोपी भरतपुर निवासी भूपेंद्र सिंह अक्‍सर वहां आता था।

Rahuwas Police Station Dausa Rajasthan

शुक्रवार दोपहर को भी वह आया था। नशे में धुत था। बच्‍ची को 50 रुपए का नोट दिखाकर कमरे में बुलाया और उसके साथ हैवानियत की। बच्‍ची ने शोर मचाया तो आस-पास के लोगों ने उसे बचाया।

एसपी वंदिता राणा का कहना है कि बच्‍ची का जिला अस्‍पताला दौसा में मेडिकल करवाया गया है। पोक्‍सो में केस दर्ज किया गया है। देर रात आरोपी एसआई भूपेंद्र सिंह को निलंबित भी कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+