Shri Ram Mandir का राजस्‍थान से रिश्‍ता: आबूरोड में बना श्रीराम स्तंभ, मार्बल से तैयार हुआ रामलला का आसन

Ram temple Ayodhya Stone from Rajasthan: राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्‍य मंदिर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर हैं। 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होगा। इससे पहले जानिए कैसे श्रीराम मंदिर में राजस्‍थान की भी झलक देखने को मिलेगी।

मकराना के मार्बल पर विराजमान होंगे भगवान राम

अयोध्या के श्रीराम मंदिर राजस्‍थान का ऐतिहासिक रिश्‍ता जुड़ गया है। रिश्‍ता ये कि श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में जिस आसन शिला रामलला विराजमान होंगे, वो राजस्‍थान के नागौर जिले के मकराना के मार्बल पत्‍थर से बनी है।

Shri Ram Mandir relation with Rajasthan

गर्भगृह और फर्श में भी मकराना का सफेद मार्बल लगाया गया है। आसन शिला को फर्म राना मार्बल ने तैयार किया है। इसके निदेशक हुकमाराम चौधरी और धर्माराम चौधरी ने पिछले दिनों बोरावड़ रोड पर अपने प्रतिष्ठान पर एक कार्यक्रम आयोजित कर आसन शिला को आम नागरिकों के दर्शनों के लिए भी रखवाया था।

बंशी पहाड़पुर का पत्‍थरों से बना श्रीराम मंदिर

राजस्‍थान में भरतपुर जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर बयाना उपखंड स्थित बंशी पहाड़पुर क्षेत्र का भी श्रीराम मंदिर निर्माण में अहम योगदान है। बंशी पहाड़पुर इलाके का पत्‍थर अपनी मजबूती और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने के लिए भी बंशी पहाड़पुर के पत्थरों का इस्‍तेमाल हुआ है।

आबूरोड में बना श्रीराम स्तंभ

अयोध्या से रामेश्वरम तक जहां-जहां भगवान श्रीराम के चरण पड़े वहां-वहां के श्रीराम स्तंभ लगाए जाएंगे, जिन पर भगवान राम की महिमा का बखान किया जाएगा। सितंबर में राजस्‍थान के सिरोही जिले के आबरोड में तैयार किया गया श्रीराम स्तंभ अयोध्‍या भेजा गया। अध्‍योध्‍या में इसे मणि पर्वत पर लगाया जाएगा। सिरोही में निर्माण किया जा रहा

राजस्‍थान में श्रीराम मंदिर गुबंद की नक्काशी

राजस्‍थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा में भगवान श्री राम के मंदिर में लगने वाले समस्त स्तंभ शीला और गुंबद की नक्काशी का कार्य भी किया गया है। पिंडवाड़ा की मातेश्वरी टेंपल के कंस्ट्रक्शन के मैनेजर ने बताया कि स्तंभ, शीला और गुबंद की नक्काशी का कार्य करना उनके लिए गर्व की बात है। सभी पत्थरों पर सिरोही के कारीगरों ने अपनी हस्तशिल्प विद्या से नक्काशी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+