राजस्थान के अजमेर में शुरू होगी जॉली एलएलबी 3 फिल्म की शुटिंग, अरशद वारसी ने की दरगाद जियारत
Film Shooting Jolly LLB 3: फिल्म अभिनेता अरशद वारसी ने अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह की जियारत कर मांगी दुआ, प्रशंसकों से बचने के लिए मुंह पर मास्क लगाकर दरगाह बाजार से पैदल पहुंचे जियारत करने।
प्रशंसकों से बचने के लिए मुंह पर मास्क लगाए दरगाह बाजार से पैदल पैदल दरगाह ज़ियारत करने पहुँचे बॉलीवुड कलाकार अरशद वारसी उन्हें दरगाह के खड़ी सैयद जियाउद्दीन चिश्ती कराई वह जियारत के बाद अंजुमन कमेटी में अरशद वारसी थोड़ी देर के लिए बैठे फिर दरग़ाह शरीफ़ से निकल गए ।

आपको बता दें कि अज़मेर के डीआरएम ऑफिस में जॉली एलएलबी-3 फिल्म की शूटिंग होगी जल्द ही फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के भी अजमेर आने की चर्चाएं है।
अजमेर मण्डल रेल कार्यालय में जॉली एलएलबी 3 फिल्म की शूटिंग होगी। शूटिंग के लिए फिल्म कलाकारों का अजमेर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। चर्चा है यह शूटिंग 30 अप्रैल से 13 मई तक चलेगी। फिल्म की शुटिंग के लिए डीआरएम ऑफिस बिल्डिंग में सेट तैयार किया गया है।
अजमेर के डीआरएम ऑफिस परिसर में अदालत परिसर, कोर्ट रूम और मन्दिर का सेट तैयार किया जा यहा है। इस मेट पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार व अरशद वारसी कोर्ट में एक-दूसरे से सवाल जवाब करेंगे।
इस दौरान अन्य स्टार कास्ट भी उनके साथ होगी। फिल्म की शुटिंग की तैयारी शुरू हो गई है। सेट तैयार करने के लिए मुंबई, कोलकाता से 250 लोगों को टीम ने अजमेर पहुंचकर मेट तैयार करना शुरू कर दिया है।
रेल अधिकारियों के अनुसार शुटिंग अजमेर में 30 अप्रैल में 13 मई तक चलेगी। इस दौरान प्रोडेक्शन यूनिट आसपास के दो-तीन गांवों में भी शुटिंग करेगी।
बता दें कि अजमेर के मंडल रेल कार्यालय में जॉली LLB-3 की फिल्म शूटिंग को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। रेलवे ने 13 मई तक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी को इसे किराए पर दिया है।
यहां दिल्ली सेशन कोर्ट का सीन फिल्माया जाएगा। प्रोडक्शन टीम के कर्मचारी तैयारी में जुटे है। इस फिल्म की शूटिंग अजमेर सहित मसूदा के देवमाली व अन्य जगहों पर होनी है।












Click it and Unblock the Notifications