महिला पटवारी उर्मिला फगेड़िया रिश्वत लेते पकड़ी गई, 4 हजार में बेच दिया ईमान
तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी द्वारा पकड़ी गई उर्मिला फगेड़िया सीकर जिले के गांव सेवद बड़ी में पटवारी है।
राजस्थान के सीकर जिले की सेवद बड़ी की पटवारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को तीन हजार रुपए की घूस लेते पकड़ा है। रिश्वत की यह राशि हक त्याग का नामांतरण दर्ज करवाने बाबत ली गई थी। सेवद बड़ी की पटवारी उर्मिला फगेड़िया को रंगे हाथ अरेस्ट करने के बाद एसीबी की टीम व पुलिस ने उसके आवास पर तलाशी ली।

जानकारी के अनुसार राजस्थान भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो की टीम को शिकायत मिली थी कि सेवद बड़ी हलका पटवारी उर्मिला फगेड़िया परिवादी की बुआ का हक त्याग का नामांतरण दर्ज करवाने के बदले चार हजार रुपए की घूस मांग रही है। एक हजार रुपए वह पूर्व में ले चुकी थी। शेष तीन हजार रुपए लेकर वह परिवादी को सीकर स्थित विज्ञान कॉलेज के पास बुलाया।
एसीबी के डीएसपी रविंद्र सिंह शेखावत के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि पटवारी उसे उनकी बुआ द्वारा किए गए हक त्याग का नामांतरण दर्ज करने के बदले रिश्वत मांग कर परेशान कर रही है। चार हजार में से एक हजार रुपए तो ले भी लिए। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाकर शुक्रवार को ट्रेप की कार्रवाई की।












Click it and Unblock the Notifications