Khatu Mela 2023: खाटूश्‍यामजी में 5 मार्च तक धारा 144 लागू, जानिए इस बार की पाबंदियों के बारे में

राजस्‍थान के सीकर जिले में खाटूश्‍यामजी का वार्षिक फाल्‍गुन लक्‍खी मेला 2023 को देखते हुए 5 मार्च तक के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। खाटू मेला 22 फरवरी से शुरू होगा।

खाटू श्‍याम जी मंदिर के कपाट छह फरवरी से खुल गए हैं। साल 2023 का फाल्‍गुन लक्‍खी मेला 22 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसकी तैयारियां अंतिम रूप में हैं। खाटू मेला को लेकर 7 फरवरी सुबह आठ बजे से खाटूश्‍यामजी में धारा 144 लागू कर दी गई है, जो 5 मार्च शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इसके अलावा खाटू मेला 2023 में इस बार कई नई व्‍यवस्‍थाएं की हैं।

एसडीएम प्रतिभा वर्मा ने जारी किए आदेश

एसडीएम प्रतिभा वर्मा ने जारी किए आदेश

बाबा श्‍याम का यह मंदिर राजस्‍थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ उपखंड के खाटू कस्‍बे में स्थित है। दांतारामगढ़ एसडीएम आईएएस प्रतिभा वर्मा ने खाटूश्‍यामजी दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जन सुरक्षा एवं लोक परिशांति बनाए रखने के लिए कई आदेश जारी किए हैं।

Recommended Video

    Jaisalmer के Suryagarh Palace में होगी Sidharth Malhotra-Kiara Advani की शादी | वनइंडिया हिंदी
    कांच की शीशियों में ईत्र पर पूर्णतया रोक

    कांच की शीशियों में ईत्र पर पूर्णतया रोक

    • श्री श्‍याम बाबा लक्‍खी मेले में श्‍याम बाबा के चढ़ावे में किसी भी प्रकार के कांटेदार फूल एवं कांच की शीशियों में ईत्र पर पूर्णतया रोक रहेगी।
    • खाटू मेला 2023 मेले में श्‍याम भक्‍तों के लिए पैदल मार्ग के दोनों तरफ अस्‍थायी दुकान/ केबिन नगरपालिका खाटूश्‍यामजी द्वारा आवंटित नहीं की जाएगी। पैदल मार्ग के दोनों तरफ अस्‍थायी दुकान / केबिन लगाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
    • श्री श्‍याम बाबा लक्‍खी मेले के दौरान बस/ यात्रीवाहन (यथा क्रुजर) के लिए तय बस स्‍टेण्‍ड का ही उपयोग किया जाएगा।
    • दांतारामगढ़ उपखंड क्षेत्र की राजस्‍व सीमा में डीजे बजाने/ प्रदर्शन करने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। राजस्‍थान ध्‍वनि नियंत्रण अधिनियम 1963 एवं राजस्‍थान ध्‍वनि नियंत्रण नियम 1964 के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करेंगे।
    • श्री श्‍याम बाबा लक्‍खी मेले में किसी प्रकार के अस्‍त्र शस्‍त्र का प्रयोग व प्रदर्शन नहीं करेंगे।
    • उपखंड क्षेत्र की सीमा में श्‍याम भक्‍तों के आवागमन मार्ग के दोनों तरफ एसडीएम की बिना अनुमति के कोई भी भंडारे/ठेले/केबिन/मेडिकल कैंप इत्‍यादि नहीं लगाए जाएंगे।
     कौन हैं दांतारामगढ़ एसडीएम प्रतिभा वर्मा ?

    कौन हैं दांतारामगढ़ एसडीएम प्रतिभा वर्मा ?

    • आईएएस प्रतिभा वर्मा अक्‍टूबर 2022 से दांतारामगढ़ उपखंड अधिकारी हैं।
    • प्रतिभा वर्मा यूपीएसपी टॉपर हैं। साल 2019 में तीसरी रैंक हासिल की थी।
    • प्रतिभा वर्मा ने प्राइवेज जॉब छोड़कर भारतीय प्रशासनिक सेवा को चुना था।
    • आईएएस प्रतिभा वर्मा मूलरूप से यूपी के सुल्‍तानपुर की रहने वाली हैं।
    • यूपी बोर्ड से 10वीं व सीबीएसई से 12वीं की परीक्षा उत्‍तीर्ण की।
    • साल 2014 में आईआईटी दिल्‍ली से बीटके की डिग्री प्राप्‍त की।
    • प्रतिभा वर्मा यूपीएससी के तीसरे प्रयास में आईएएस बनने में सफल रहीं।
    • यूपीएससी की तैयारियों के दौरान प्रतिभा वर्मा को कई बीमारियां हो गई थीं, मगर इन्‍होंने हिम्‍मत नहीं हारी।
    आईएएस प्रतिभा वर्मा का जीवन परिचय

    आईएएस प्रतिभा वर्मा का जीवन परिचय

    • पूरा नाम - प्रतिभा वर्मा
    • जन्‍म - 5 मई 1994
    • शिक्षा - बीटेक
    • आईएएस बैच - 2020 राजस्‍थान कैडर
    • वर्तमान पोस्टिंग - एसडीएम दांतारामगढ़ सीकर
    • पिता - सुदंश वर्मा, हायर सेकेंड्री टीचर
    • माता - ऊषा वर्मा, प्राइमरी स्कूल टीचर
    • बड़ी बहन - प्रियंका वर्मा, डॉक्‍टर दिल्‍ली
    • बड़ा भाई - सुधीर वर्मा, जॉब बेंगलुरु
    • छोटा भाई -अभिषेक वर्मा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+