Rajasthan: टोडाभीम में अतिक्रमण हटाने गई एसडीएम का महिला से झगड़ा, एसडीएम ने दर्ज करवाया मुकदमा,Video Viral

Rajasthan: राजस्थान के गंगापुरसिटी जिले के टोडाभीम में अतिक्रमण हटाने गई एसडीएम को मनमानी भारी पड़ गई। विरोध कर रहे लोगों में बुजुर्ग को धक्का मारना एसडीएम को ऐसा भारी पड़ा कि बुजुर्ग की पत्नी एसडीएम पर झपट पड़ी और दोनों का वीडियो वायरल हो गया।

राजस्थान में अतिक्रमण हटा प्रशासन के गले की फांस बनता जा रहा है। आज भी प्रदेश के गंगापुरसिटी जिले के टोडाभीम में SDM सुनीता मीणा ने विरोध कर रहे एक व्यक्ति को जरा सा धक्का क्या मारा की उसकी पत्नी को वो नागवार गुजर गया और महिला एसडीएम पर झपट पड़ी।

एसडीएम और महिला के बीच देखते ही देखते सड़क पर दंगल शुरू हो गया। महिला ने जहां एसडीएम के बाल खींचकर हाथापाई करने की कोशिश की तो एसडीएम सुनीता मीना ने भी अपने हाथ में ईंट उठाकर महिला पर हमला करने का प्रयास किया।

sdm-who-went-to-remove-encroachment-in-todabhim-rajasthan-had-a-fight-with-a-woman

Recommended Video

    टोडाभीम में अतिक्रमण हटाने गई एसडीएम का महिला से झगड़ा, एसडीएम ने दर्ज करवाया मुकदमा,Video Viral

    महिला के बेटे तोताराम मीना ने बताया कि प्रशासन जिस भूमि को अतिक्रमण बता रहा है, वह हमारी खातेदारी भूमि है। हमें 27 अगस्त को तहसीलदार ने नोटिस दिया था लेकिन मामला अभी सुलझा नहीं था।

    दरअसल पूरा मामला 12 सितंबर का है जहां खातेदारी भूमि पर बने धर्मकांटे को हटाने गई टोडाभीम महिला एसडीएम सुनीता मीणा की एक महिला के बीच झड़प हो गई। अब एसडीएम सुनीता मीणा ने झगड़े के बाद पुलिस थाने में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

    सब- इंस्पेक्टर कृपाल सिंह ने बताया कि मामले में 6 महिला और 6 पुरूषों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

    एसडीएम सुनीता मीणा ने वीडियो सामने आने के बाद कहा कि प्रशासन गांव में अतिक्रमण हटाने गया था। इस दौरान लोगों ने विरोध किया तो आपस में कहासुनी हो गई। इस बात को तूल नहीं दिया जाए। इधर दूसरे पक्ष का कहना है कि प्रशासन जिसे अतिक्रमण बताकर कार्रवाई करने पहुंचा है वह खातेदारी जमीन है।

    आपकों बता दें कि हाल ही में आई आरएएस की तबादला सूची में सुनीता मीणा का टोडाभीम से तबादला हो गया है। उनकी जगह बारां में पदस्थापित पूजा मीणा टोडाभीम की नई एसडीएम बनी है। पूजा के चार्ज नहीं लेने के कारण अभी भी सुनीता मीणा यहां का पदभार संभाल रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+