Rajasthan: भरतपुर में ट्रैक्‍टर ट्रॉली-कंटेनर के बीच फंसा स्‍कूटर, डॉक्‍टर पति-पत्‍नी समेत चार की मौत

राजस्‍थान के भरतपुर जिले के कैथवाड़ा खोह रोड़ के झेंझपुरी इलाके में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें हरियाणा के नूंह की डॉक्‍टर पति पत्‍नी भी शामिल है।

राजस्‍थान के भरतपुर जिले के कैथवाड़ा पुलिस थाना इलाके के कैथवाड़ा खोह रोड के झेंझपुरी इलाके में ट्रैक्‍टर-टॉली और कंटेनर की चपेट में आने से स्‍कूटर सवार पति-पत्‍नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कंटेनर चालक ने भी दम तोड़ दिया।

Bharatpur, four died

जानकारी के अनुसार हरियाणा के नूंह के रहने वाले डॉ. तारीफ भरतपुर के कैथवाड़ा और खोह कस्‍बे में जच्‍चा-बच्‍चा केंद्र चलाते हैं। उनकी पत्‍नी नाजरीन भी उनके साथ नर्स का काम करती थी। दोनों स्‍कूटर कैथवाड़ा आया जाया करते थे।

सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे तारीफ व नाजरीन और नाजरीन की बहन आफरीन स्‍कूटर पर सवार होकर कैथवाड़ा से नूंह लौट रहे थे। रास्‍ते में सड़क पर उनके साथ-साथ एक ट्रैक्‍टर ट्रॉली चल रही थी। अचानक सामने से एक कंटेनर आया और कंटेनर एवं ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। तारीफ ने इस हादसे से बचने की बहुत कोशिश की लेकिन बच नहीं सका।

दोनो बड़े वाहनों के बीच में स्कूटर चकनाचूर गया और तारीफ, नाजरीन व आफरीन की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर चालक ने भी संतुलन खो दिया और कंट्रेनर नजदीक ही एक पेड़ से टकराया। जिससे कंटेनर चला रहे अनीस की भी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+