राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सरदारशहर उपचुनाव में दिखेगी BJP-कांग्रेस की तैयारियों की झलक

MLA शर्मा के निधन के कारण होंगे सरदारशहर उपचुनाव 2023

Sardarshahr by-election 2023 : राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सरदारशहर विधायक पंडित भंवर लाल शर्मा के निधन की वजह से इस सीट पर उपचुनाव होगा, जिसमें भाजपा और कांग्रेस की विधानसभा चुनावों की तैयारियों की एक झलक देखने को मिलेगी।

भाजपा - कांग्रेस की प्रतिष्‍ठा दांव पर

भाजपा - कांग्रेस की प्रतिष्‍ठा दांव पर

सरदारशहर को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों की ही प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हुई है, क्‍योंकि चूरू जिले की सरदारशहर सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। पंडित भंवर लाल भी यहां से सात बार विधायक रह चुके थे। 1951 के बाद से भाजपा यहां सिर्फ दो बार जीत पाई है। आखिरी बार साल 2008 में भाजपा के अशोक पींचा सरदारशहर से विधायक बने थे। उनके बाद दो बार लगातार भंवर लाल शर्मा जीते।

गहलोत के लिए अग्नि परीक्षा

गहलोत के लिए अग्नि परीक्षा

इधर, राजस्‍थान कांग्रेस में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट गुट के बीच चल रही खींचतान किसी से छिपी हुई नहीं है। ऐसे में सरदारशहर उपचुनाव जीतना सीएम अशोक गहलोत के लिए अग्नि परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। गहलोत सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाकर वोट मांगेगी। वहीं, भाजपा प्रदेश की समस्‍याओं व कांग्रेस की आपसी कलह पर उन्‍हें घेरने की कोशिश करेगी।

सरदारशहर में होने वाला उपचुनाव आठवां

सरदारशहर में होने वाला उपचुनाव आठवां

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 के बाद सरदारशहर में होने वाला उपचुनाव आठवां होगा। लोकसभा चुनाव 2019 में झुंझुनूं के मंडावा से भाजपा विधायक नरेंद्र चौधरी व नागौर के खींवसर से आरएलपी विधायक हनुमान बेनीवाल के सांसद बनने के कारण दोनों सीट खाली हो गई थी। दोनों सीटों पर उपचुनाव हुए जिनमें मंडावा में कांग्रेस ने भाजपा से सीट छीन ली जबकि खींवसर में हनुमान बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल ने जीत दर्ज की।

सरदारशहर के विधायकों की सूची

1. 1951 चंदन मल कांग्रेस
2. 1957 चंदन मल कांग्रेस
3. 1962 चंदन मल कांग्रेस
4. 1967 आर सिंह निर्दलीय
5. 1972 चंदन मल कांग्रेस
6. 1977 हजारी मल जनता पार्टी
7. 1980 मोहनलाल भाजपा
8. 1985 भंवर लाल शर्मा लोक दल
9. 1990 भंवर लाल शर्मा जनता दल
10. 1993 नरेंद्र बुडानिया कांग्रेस
(10.) 1996 भंवर लाल शर्मा जनता दल उपचुनाव
11. 1998 भंवर लाल शर्मा कांग्रेस
12. 2003 भंवर लाल शर्मा कांग्रेस
13. 2008 अशोक पिंचा भाजपा
14. 2013 भंवर लाल शर्मा कांग्रेस
15. 2018 भंवर लाल शर्मा कांग्रेस

 सरदारशहर के विधायकों की सूची

सरदारशहर के विधायकों की सूची

1. 1951 चंदन मल कांग्रेस
2. 1957 चंदन मल कांग्रेस
3. 1962 चंदन मल कांग्रेस
4. 1967 आर सिंह निर्दलीय
5. 1972 चंदन मल कांग्रेस
6. 1977 हजारी मल जनता पार्टी
7. 1980 मोहनलाल भाजपा
8. 1985 भंवर लाल शर्मा लोक दल
9. 1990 भंवर लाल शर्मा जनता दल
10. 1993 नरेंद्र बुडानिया कांग्रेस
(10.) 1996 भंवर लाल शर्मा जनता दल उपचुनाव
11. 1998 भंवर लाल शर्मा कांग्रेस
12. 2003 भंवर लाल शर्मा कांग्रेस
13. 2008 अशोक पिंचा भाजपा
14. 2013 भंवर लाल शर्मा कांग्रेस
15. 2018 भंवर लाल शर्मा कांग्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+