संदीप विश्‍नोई हत्‍याकांड : बंबीहा ग्रुप ने FB पोस्ट में ली हत्‍या की जिम्‍मेदारी, जानिए गैंगवार की पूरी कहानी

नागौर, 20 सितम्‍बर। राजस्‍थान के नागौर में कोर्ट के बाहर हरियाणा के सुपारी किलर संदीप विश्‍नोई उर्फ संदीप सेठी की सोमवार दोपहर को गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। संदीप विश्‍नोई हत्‍याकांड की जिम्‍मेदारी पंजाब के बंबीहा ग्रुप ने ली है। इसके बारे में ग्रुप के देवेंद्र बंबीहा ने फेसबुक पर पोस्‍ट की है। देवेंद्र की पोस्ट के बाद से पंजाब इंटेलिजेंस की टीम ने भी संदीप हत्‍याकांड की जांच शुरू कर दी है।

सुपारी लेकर की थी हत्‍या

सुपारी लेकर की थी हत्‍या

बता दें कि चार साल पहले नागौर में हिस्ट्रीशीटर रघुबीर की हत्या हुई थी। जिसका मुख्य आरोपी दिनेश सांखला था। दिनेश की हत्या के लिए रघुबीर की पत्नी सरोज ने हरियाणा के संदीप विश्‍नोई को सुपारी दी थी। हालांकि हत्या दिनेश की जगह नरेंद्र की हो गई थी। इसी मामले में गिरफ्तार संदीप 12 सितंबर 2022 को नागौर जेल से जमानत पर छूटा था। वह सोमवार को हिसार से पेशी पर आया था।

 संदीप के साथी भी आए चपेट में

संदीप के साथी भी आए चपेट में

नागौर कोर्ट में पेशी पर आए संदीप पेशी के बाद सात-आठ लोगों के साथ अपनी गाड़ी की तरफ जा रहा था। इसी बीच इनके पीछे तीन युवक आए और दो ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। 6 से अधिक गोलियां संदीप को लगी। दो गोली सिर और एक दाहिने बाजू में लगी। एक कान के नीचे तो दूसरी गले के पास से निकली। इस दौरान उसके साथी धर्मवीर, रवि और सूर्यकांत सहित वकील भंवरलाल खुड़खुड़िया भी जख्मी हो गए।

 सीसीटीवी फुटेज में नजर आए बदमाश

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए बदमाश

कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े हत्‍या की सूचना पर नागौर एसपी राममूर्ति जोशी, एएसपी राजेश मीना, सीओ विनोद कुमार सीपा मौके पर पहुंचे। पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने एटीएस-एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ को नागौर भेजा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावर हाथ में पिस्‍टल लेकर भागते नजर आए हैं। नागौर एसपी ने बताया कि कुछ संदिग्ध पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। संदीप का शव जेएलएन अस्‍पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

 देवेंद्र बंबीहा की एफबी पोस्‍ट

देवेंद्र बंबीहा की एफबी पोस्‍ट

बताया जा रहा है कि बंबीहा ग्रुप का संचालन आर्मेनिया से हो रहा है। देवेंद्र बंबीहा ने अपनी एफबी पोस्‍ट में पंजाबी में लिखा कि सारे भाइयों ने राम राम। संदीप की हत्‍या की जिम्‍मेदारी देवेंद्र बंबीहा व कौशल चौधरी ले रहे हैं। जो इनका साथ देंगे उनका भी यही हाल होगा। वेट एंड वाच।

पुलिस को दीप्ति गैंग पर भी शक

बंबीहा ग्रुप की फेसबुक पोस्‍ट भले ही वायरल हो रही हो, मगर संदीप हत्‍याकांड में नागौर पुलिस को हरियाणा की दीप्ति गैंग पर भी शक है। बताया जाता है कि संदीप विश्‍नोई की सेठी गैंग और दीप्ति गैंग में पुराना विवाद था। साल 2013 में दीप्ति गैंग के बदमाशों ने सेठी के एक साथी की हत्या कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए 2015 में संदीप ने भी दीप्ति गैंग के सरगना के नजदीकी का हरियाणा में ही मर्डर करवा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+