Rajasthan Weather : बाड़मेर में रेत के बवंडर ने मचाई तबाही, तेज बारिश से भी बेघर हुए लोग, देखें VIDEO
बाड़मेर, 3 जून। राजस्थान में भारत-पाक सीमा से लगते जिलों में बुधवार रात को रेत का बवंडर आया है। तेज बारिश भी हुई और तूफान की वजह से तबाही भी देखी गई। कई परिवारो के आशियाने उजाड़ जाने के चलते खुले आसमान के तले रहने को मजबूर हो गए हैं। बाड़मेर जिले के शिव उपखंड के बुढातला के अलसोणियों की ढाणी में बुधवार देर रात को अचानक आए तूफान ने घरों की छत व दीवारें ढहा दी। गनीमत यह रही कि कोई जन हानी नही हुई।
Recommended Video

पूरा घर तेज अधड़ के कारण धराशायी
जानकारी के अनुसार गोसाईराम पुत्र बाबूराम का पूरा घर तेज अधड़ के कारण धराशायी हो गया। पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। घर में रखा पुरा सामान टूट गया। कमरों के अन्दर रखी जीरे की बोरियां बारिश में भीगने से खराब हो गईं।

बच्चे को सुरक्षित निकाला बाहर
वहीं, मकान के अंदर सो रहे बच्चों को भी मकान ढहने से मामूली चोटे आई हैं, जिनको समय रहते परिजनों ने बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।

प्रशासन को दी नुकसान की सूचना
तेज अंधड़ व तूफान से हुए नुकसान की जानकारी शिव तहसीलदार व बुढातला सरपंच को दी गई है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन तूफान से तबाह हुए परिवारों को किस तरीके से मदद करता ताकि ये परिवार वापस आपने आशियाना बना सके।












Click it and Unblock the Notifications