VIDEO : सीकर में साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले-'आंदोलन करने वाले किसान नहीं बल्कि खालिस्तानी या आतंकी'
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में यूपी उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज अपने निजी दौर पर आए। जहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं और सनातन मण्डल के पदाधिकारियों ने साक्षी महाराज का भव्य स्वागत किया। साक्षी महाराज ने लक्ष्मणगढ़ के बाबा भूतनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

Recommended Video
इस दौरान साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीयता की राजनीति करती है वोटों की राजनीति नहीं करती। कुछ लोग हैं, जो एक ही परिवार (गांधी परिवार) की राजनीति करते हैं।
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन पर साक्षी महाराज ने कहा कि किसान आंदोलन को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। जो लोग किसानों के नाम पर आंदोलन कर रहे हैं वे किसान हैं ही नहीं। वे या तो खालिस्तानी हैं या फिर आतंकवादी हैं। इनके अलावा वे दलाल या फिर कुछ राजनीतिक पार्टी के लोग हैं। असली किसान तो अपने खेत में है।
साक्षी महाराज ने किसान नेता राकेश टिकैत के बारे में कहा जो 2014 के चुनाव में 9 हजार वोट भी नहीं ले पाए वह धरती तलाशने के लिए किसान आंदोलन के नाम पर खड़ा हो रहा है। वह राजस्थान और पंजाब की काग्रेस सरकार के साथ मिलकर केवल और केवल अपना स्वार्थ पूरा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष चिल्ला रहा 'काला कानून', लेकिन यह नहीं बता रहा है कि काला है क्या? विपक्ष के पास कोई और मुद्दा तो है नहीं। आने वाले दिनों में हिन्दुस्तान से विपक्ष ही समाप्त होने वाला है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications