Saini Andolan Rajasthan: भरतपुर जिले में हाईवे जाम, पुलिस पर किया पथराव,आंसू गैस के गोले छोड़े

राजस्‍थान में 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर माली, सैनी, कुशवाह, शाक्‍य और मौर्य समाज आंदोलन की राह पर है। भरतपुर में जाम कर दिया।

mali Andolan Rajasthan

राजस्‍थान में आरक्षण का जिन्‍न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के लिए चर्चाओं में रहे राजस्‍थान में अब 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर सैनी, माली, कुशवाह, शाक्‍य एवं मौर्य समाज सड़कों पर उतर आया।

Recommended Video

      Saini Andolan Rajasthan: भरतपुर जिले में हाईवे जाम, पुलिस पर किया पथराव,आंसू गैस के गोले छोड़े

      शुकवार शाम करीब सवा सात बजे सैनी समाज के लोगों ने भरतपुर जिले के गांव अरौंदा के पास आगरा-बीकानेर नेशनल हाईवे जाम लगा दिया, जो दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। दोलनकारियों ने पुलिस पर पत्‍थर फेंके। वहीं, पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़े।

      खबर है कि गांव हलैना-वैर मार्ग पर पुलिस व आंदोलनकारी आमने-सामने हो गए। भुसावर क्षेत्र के बल्‍लभगढ़ पहुंचे गए और पुलिस की गाड़ी का घेराव कर कांच तोड़ दिए। लोग हाथों में लाठियां लेकर खड़े हो गए। ऐसे में यहां से पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।

      Saini Andolan Rajasthan

      इधर, जयपुर में भरतपुर सैनी समाज के आंदोलन के बीच शुक्रवार को सैनी समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक न्‍याय व अधिकारिता विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। निदेशक हरि मोहन मीना को 12 प्रतिशत आरक्षण, अलग से लव-कुश कल्‍याण बोर्ड के गठन और समाज के बच्‍चों के लिए छात्रावास सुविधा मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

      मीना ने कहा कि राजस्‍थान सरकार ने सैनी समाज की दो मांगों पर सकारात्‍मक रुख अपनाते हुए महात्‍मा ज्‍योतिबा फूले कल्‍याण बोर्ड का गठन और महात्‍मा ज्‍योतिबा फुले दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित किया है। अन्‍य मांगों पर शीर्ष स्‍तर पर चर्चा हो रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+