Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के पीछे गहरी साजिश! पुलिस को मिले ये अहम सुराग
Sadhvi Prem Baisa Case: जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मृत्यु के मामले में जांच जारी है। मशहूर कथावाचक की मौत मामले में पुलिस अभी किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। जोधपुर पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश पासवान ने बताया कि जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं और कुछ सुराग भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त मौजूद सभी चश्मदीदों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि सभी कड़ियों को आपस में जोड़कर मामले की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस द्वारा एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम की डिटेल रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स सहित दूसरे साक्ष्यों को खंगाल रही है। पिता समेत करीबी लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

Sadhvi Prem Baisa Case: पुलिस को मिले अहम सुराग
- मामले में अब तक गले में खाना फंसने, स्वास्थ्य जटिलता, जहर या अन्य कारणों जैसी अलग-अलग आशंकाएं सामने आई हैं। हालांकि, पुलिस अब तक किसी भी थ्योरी की आधिकारिक पुष्टि करने से बच रही है।
- एसआईटी टीम लगातार आश्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल पर सीन रिक्रिएशन भी किया गया है।
- सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पुलिस को आश्रम से कुछ अहम सुराग मिले हैं। साध्वी का सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाला जा रहा है और उनके पुराने पोस्ट की मॉनिटरिंग हो रही है।
Sadhvi Prem Baisa Case: पुलिस ने की अफवाह से दूर रहने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। जांच पूरी होने तक धैर्य रखें। पुलिस का कहना है कि जैसे ही फाइनल मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होगी, मामले की वास्तविक वजह सार्वजनिक की जाएगी। फिलहाल यह मामला पूरी तरह जांच के दायरे में है और हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
संपत्ति विवाद के एंगल से भी हो रही जांच
साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में उनके पिता, ड्राइवर और आश्रम के कई करीबियों से लंबी पूछताछ की गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक जांच टीम ने कोई और जानकारी शेयर नहीं की है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि संपत्ति विवाद के एंगल से एसआईटी इनकार नहीं कर रही है। आश्रम और मारवाड़ इलाके में जमीन के अलावा बैंक डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications