Rajasthan: सचिन पायलट गुट के खिलाड़ी लाल बैरवा का एससी आयोग अध्‍यक्ष से पद से इस्‍तीफा, बसेड़ी से कट गया टिकट

MLA Lal Bairwa resigns: राजस्‍थान चुनाव 2023 में सचिन पायलट गुट के नेता व बसेड़ी से कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने राज्‍य अनुसचित जाति आयोग अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया है।

MLA Lal Bairwa resign: राजस्‍थान विधान सभा चुनाव 2023 में सचिन पायलट खेमे के कांग्रेस नेता व धौलपुर जिले के बसेड़ी से विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने राजस्‍थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया है।

एक नंवबर की सुबह खिलाड़ी लाल बैरवा ने कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को भेजे अपने त्‍याग पत्र में कई बातों का जिक्र किया है। उन्‍होंने अनुसूचित जाति के लोगों को न्‍याय दिलाने में सफल नहीं होने की वजह से यह कदम उठाया है।

Baseri MLA Lal Bairwa

पढ़ें खिलाड़ी लाल बैरवा का त्‍याग पत्र

मैंने राजस्‍थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्‍यक्ष पद ग्रहण करने के बाद राजस्‍थान के सभी जिलों का लगभग दो बार दौरा कर अनुसूचित जातियों के लोगों की परिवेदनाओं का निस्‍तारण करने का प्रयास किया। जनसुनवाई एवं जिलों के भ्रमण के दौरान पाया कि अनुसूचित जाति आयोग को वैधानिक दर्जा दिया जाता है तो प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के को त्‍वरित, निष्‍पक्ष एवं पारदर्शी न्‍याय दिलवाया जा सकता है।

आयोग के अध्‍यक्ष की हैसियत से अनुसूचित जाति के लोगों को न्‍याय दिलाना पदीय कर्तव्‍य होता है। एससी के लोगों की परिवेदना का त्‍वरित एवं निष्‍पक्ष निस्‍तारण नहीं करवाया जाता है, तो अनुसूचित जाति वर्ग में सरकार के सुशासन के प्रति विपरित प्रभाव एवं असंतोष बढ़ता है।

मेरे तमाम प्रयासों के बावजूद आयोग को वैधानिक दर्जा नहीं दिए जाने, राजस्‍थान के कांग्रेस नेताओं (लगभग 20 प्रतिशत) द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की आवाज दबाने व इंद्र मेघवाल, जितेद्र मेघवाल जैसे प्रकरण व अन्‍य मामलों में अत्‍याचार पर न्‍याय दिलाने से मुखर आवाज प्रस्‍तुत करने, आजादी के बाद से अनुसूचित जाति वर्ग की जमीनों पर राजनैतिक रूप से प्रभावशाली लोगों द्वारा किए गए कब्‍जा हटवाने, ऑपरेशन समानता अभियान चलाने पर अभियान को दबाने का प्रयास करने से व्‍यथित होकर आयोग के अध्‍यक्ष पद से त्‍याग पत्र दे रहा हूं।

बसेड़ी से कट गया खिलाड़ी लाल बैरवा का टिकट

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना है। कांग्रेस ने 200 पर पांच सूचियां जारी करके अब तक 157 उम्‍मीदवार घोषित कर दिए हैं। खिलाड़ी लाल बैरवा का बसेड़ी से टिकट काटा गया है। इनकी जगह संजय कुमार जाटव को प्रत्‍याशी घोषित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+