Lok Sabha Election: काग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कर दिया भाजपा को लेकर दावा, देखिए क्या ?

Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों के पहले चरण में आज 12 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। इसी बीच कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि 150 सीट पर सिमट जाएगी भारतीय जनता पार्टी

सचिन पायलट ने यहां तक दावा किया है कि इस बार देश में बदलाव का माहौल चल रहा है और 4 जून को इंडिया गठबंधन का बहुमत मिलने का भी दावा किया है।

sachin-pilot-said-regarding-lok-sabha-elections-that-bharatiya-janata-party-will-be-limited-to-150-s

देश में लोकसभा चुनाव 2024 का रण शुरू हो चुका है। पहले चरण के मतदान में देश की 102 सीटें दांव पर हैं, वही बात करे राजस्थान की तो यहां 12 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

इस दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्रि सचिन पायलट ने सी स्कीम पोलिंग बूथ रेजिडेंसी पहुंचकर वोट डाला और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे देश में इस समय बदलाव का माहौल चल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया है कि 4 जून 2024 यानि लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलने वाला है।

Recommended Video

    Lok Sabha Election: काग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कर दिया भाजपा को लेकर दावा, देखिए क्या ?

    पायलट ने कहा कि देश का मतदाता बहुत ही समझदार है। सचिन पायलट ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ''पिछले दो बार से राजस्थान में जनता ने उन पर विश्वास किया लेकिन जनता खुश नहीं है। कांग्रेस के मैनिफेस्टो को जनता अच्छा मान रही है।

    पायलट ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि साल 2004 के आम चुनाव में बीजेपी ने 'इंडिया शाइनिंग' का नारा दिया था लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस की सरकार बनी थी. '400 पार' का नारा भी कुछ ऐसा ही है।

    भाजपा के नारों से जो दावे किए जा रहे है उनमें कोई दम नहीं है। अगर भाजपा कांफिडेंट होती तो विपक्ष पार्टी के नेताओं को जोड़ तोड़ नहीं करती। बात 2047 अमृत काल की कर रहे है लेकिन पिछले 10 सालों में क्या किया इसकी बात नहीं करेगी।

    जनता समझ चुकी है बार बार वहीं नारे वहीं जुमले, इनसे कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्रियों को डिटेन करने से और कांग्रेस पार्टी के खातों को सीज करने से जनता में नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+