अब खुद सचिन पायलट ने सामने आकर इस मीडिया रिपोर्ट को बताया फर्जी

नई दिल्ली, 27 सितंबर। राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक के बीच अलग-अलग सूत्रों से खबर सामने आ रही हैं, लेकिन इन खबरों की पुष्टि कर पाना थोड़ा मुश्किल है। इस बीच सचिन पायलट ने एक खबर का खुद खंडन किया है। सचिन पायलट ने उन मीडिया रिपोर्ट को गलत बताया है जिसमे दावा किया जा रहा है कि सचिन पायलट ने आला कमान से अशोक गहलोत के खिलाफ बात की है।

gehlot

दरअसल यह रिपोर्ट सामने आई थी कि कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने कांग्रेस आला कमान से कहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं रहना चाहिए, अगर वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं। अशोक गहलोत की यह जिम्मेदारी है कि अगर वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ते हैं तो वह विधायकों को साथ लेकर आए। लेकिन इस खबर का खंडन करते हुए सचिन पायलट ने ट्वीट करके लिखा, मुझे डर है कि यह फर्जी खबर है जिसे प्रसारित किया जा रहा है।

राजस्थान में जिस तरह से अशोक गहलोत का समर्थ कर रहे विधायकों ने रविवार की रात को मोर्चा खोल दिया और कहा कि वह अशोक गहलोत को ही प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। विधायकों का कहना था कि जबतक अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हो जाता है तबतक अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए क्योंकि तबतक वह सिर्फ एक ही पद पर हैं। कांग्रेस के बागी विधायकों ने आला कमान द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से राजस्थान में कांग्रेस पार्टी आंतरिक कलह को खत्म करने की कोशिश में जुटी है। लेकिन अभी भी यह सवाल खड़ा है कि क्या जिस तरह का रुख अशोक गहलोत ने दिखाया है उसके बाद भी उन्हें कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से अपने हाथ पीछे खींच सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+