Rajasthan Protest: सचिन पायलट ने प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात, बोले- डॉक्टरों की बात सुने गहलोत सरकार

राजस्थान में डॉक्टरों के विरोध-प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की बात सुननी चाहिए, क्योंकि पूरे राज्य में विधेयक पर विरोध के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं।

Sachin Pilot

Rajasthan News: राजस्थान में स्वास्थ्य के अधिकार (RTH) विधेयक के खिलाफ डॉक्टरों का भारी विरोध-प्रदर्शन जारी है, वहीं राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वो इस विधेयक को वापस नहीं लेगी। इस बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत को प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की बात सुननी चाहिए, क्योंकि पूरे राज्य में स्वास्थ्य के अधिकार विधेयक पर विरोध के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। विधेयक के खिलाफ निजी डॉक्टरों के साथ सरकारी डॉक्टरों के हड़ताल में शामिल होने के बाद राजस्थान के कुछ हिस्सों में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

सचिन पायलट ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से की मुलाकात
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने गुरुवार को जयपुर में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'अशोक गहलोत सरकार को प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की बात सुननी चाहिए। पूरे प्रदेश में मरीजों को परेशानी हो रही है।'

विधेयक वापस लेने की मांग पर अड़े डॉक्टर
दरअसल, सरकार के विधेयक के खिलाफ राजस्थान में निजी डॉक्टर सड़कों पर उतर आए हैं और राज्य विधानसभा में पारित स्वास्थ्य के अधिकार (RTH) विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। विधेयक के अनुसार, राज्य के प्रत्येक निवासी को किसी भी सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान, स्वास्थ्य सेवा प्रतिष्ठान या नामित स्वास्थ्य केंद्रों में बिना अग्रिम भुगतान के आपातकालीन उपचार और देखभाल का अधिकार होगा।

हड़ताल के कारण मरीजों को हो रही दिक्कत
निजी अस्पताल और डॉक्टर आरटीएच बिल में कुछ प्रावधानों का विरोध करते रहे हैं, जैसे कि आपात स्थिति में मरीजों को आवश्यक शुल्क या शुल्क के पूर्व भुगतान के बिना इलाज मिलना चाहिए। डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने 'आपातकाल' का मतलब नहीं बताया है। बुधवार को सरकारी डॉक्टर निजी चिकित्सकों के आंदोलन के समर्थन में एक दिन की हड़ताल पर चले गए। हालांकि, कई सरकारी डॉक्टरों ने भरतपुर, अलवर और उदयपुर जैसे स्थानों पर ओपीडी में मरीजों को देखा। आपातकालीन सेवाओं और आईसीयू को हड़ताल से छूट दी गई थी।

डॉक्टरों को अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि उग्र विरोध के बीच राज्य सरकार ने सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ बिना मंजूरी के छुट्टी पर जाने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। नतीजतन, अलवर, भरतपुर, उदयपुर और डूंगरपुर में दो घंटे तक काम का बहिष्कार करने के बाद कुछ डॉक्टर काम पर लौट आए। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर डॉक्टरों से हड़ताल वापस लेने की अपील करते हुए कहा कि यह जनहित में नहीं है।

मुख्य सचिव उषा शर्मा और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को आंदोलनकारी निजी अस्पतालों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की और उन्हें विधेयक के संबंध में उनके सुझावों पर चर्चा करने का आश्वासन दिया। हालांकि, डॉक्टर अपनी बात पर अड़े रहे और कहा कि बिल वापस लेने के बाद ही कोई चर्चा संभव होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+