Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल को सचिन पायलट और हरीशचंद्र मीना ने लिख दिया पत्र, यह है ताजा मामला
Rajasthan Letest News: पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक पायलट के 'गढ़' से सीएम भजनलाल के गृह जिले भरतपुर में मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केंद्र शिफ्ट हो रहा है। जिसके चलते एक बार फिर सियासी बवाल खड़ा हो गया है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और सांसद हरीशचंद्र मीना ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर टोंक में ही यथावत रखने की मांग है।
राजस्थान की टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक पत्र लिखा है। इस लेटर में उन्होंने टोंक से मधुमक्खी पालन केंद्र भरतपुर शिफ्ट करने की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की है।
अपनी अभिशंषा पर गत वर्ष (23-24) की बजट घोषणा के अंतर्गत देवड़ावास (टोंक) में खुलवाए गए मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केंद्र को राज्य सरकार द्वारा भरतपुर स्थानांतरित करने का निर्णय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं राजनैतिक द्वेषता से प्रेरित है। pic.twitter.com/WRrLe7xD5u
— Harish Chandra Meena (@HC_meenaMP) June 28, 2024
पायलट ने पत्र में बताया है कि राज्य सरकार ने पिछले बजट में टोंक के लिए घोषित मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केंद्र को भरतपुर शिफ्ट करने की कार्यवाही की जा रही है। इसे टोंक में यथावत रखा जाए।

दरअसल किसानों की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने बजट में मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केंद्र को टोंक में स्थापित किए जाने की घोषणा की थी।
क्योंकि मधुमक्खी पालन व्यवसाय के लिए टोंक में अपार संभावनाए हैं। सचिन पायलट ने पत्र में बताया है कि इस केंद्र खुलने से टोंक जिले सहित आसपास के जिलों के किसानों व बेरोजगार युवाओं को बहुत लाभ मिलेगा।
मगर केंद्र को टोंक से भरतपुर शिफ्ट किए जाने की कार्यवाही से जिले के किसानों, युवाओं, किसान संगठनों में रोष व्याप्त है।
सचिन पायलट राजस्थान के टोंक विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। पिछले कई दिनों से टोंक के किसान वर्ग सहित अलग अलग संगठनों ने सचिन पायलट से इस केन्द्र को यथावत रखने का आग्रह किया है।
स्थानीय संगठनों की मांग पर सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इस संबंध में टोंक-सवाईमाधोपुर के सांसद हरीश चंद्र मीणा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
सचिन पायलट के लेटर को शेयर करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा, 'अपनी अभिशंषा पर गत वर्ष (23-24) की बजट घोषणा के अंतर्गत देवड़ावास (टोंक) में खुलवाए गए मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केंद्र को राज्य सरकार द्वारा भरतपुर स्थानांतरित करने का निर्णय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं राजनैतिक द्वेषता से प्रेरित है। इस क्रम में आज मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल उक्त आदेश को निरस्त करने का अनुरोध किया है।
सचिन पायलट राजस्थान के टोंक विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। पिछले कई दिनों से टोंक के किसान वर्ग सहित अलग अलग संगठनों ने सचिन पायलट से इस केन्द्र को यथावत रखने का आग्रह किया है। स्थानीय संगठनों की मांग पर सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
इस संबंध में टोंक-सवाईमाधोपुर के सांसद हरीश चंद्र मीणा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सचिन पायलट के लेटर को शेयर करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा कि अपनी अभिशंषा पर गत वर्ष (23-24) की बजट घोषणा के अंतर्गत देवड़ावास (टोंक) में खुलवाए गए मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केंद्र को राज्य सरकार द्वारा भरतपुर स्थानांतरित करने का निर्णय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं राजनैतिक द्वेषता से प्रेरित है। इस क्रम में आज मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल उक्त आदेश को निरस्त करने का अनुरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications