Saas Bahu Murder Churu : आधी रात को सास को बचाने के लिए बहू ने लगाई जान की बाजी, दोनों की मौत
चूरू, 5 अक्टूबर। राजस्थान के चूरू जिले के गांव सहजुसर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। यहां पर सास को बचाने के लिए बहू ने भी जान की बाजी लगा दी। हालांकि सास बहू को बचाया नहीं जा सका।

चूरू एसपी नारायण टोगस ने बताया कि गांव सहजुसर में दोहरा हत्याकांड की इत्तला मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिर 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
शुरुआत में तो वे पुलिस को गुमराह करते रहे फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रारम्भिक जांच में आरोपियों ने कहा कि वे चोरी करने के लिए घर में घुसे थे।

इसी दौरान जाग हो जाने पर सास ने उसे पकड़ लिया, जिस पर आरोपी ने चाकू से हमला किया। 45 वर्षीय सास रहीसा बानो को बचाने के लिए 25 वर्षीय बहू यास्मीन बानो भी उनसे भिड़ गई। संघर्ष में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन बच्चों ने चारपाई के नीचे छुपकर जान बचाई।
आरोपी का एक पायजामा मौके पर ही रह गया। वह दीवार फांदकर भामासी के खेतों से होता हुआ घूमता रहा। इधर, चूरू पुलिस की सात स्पेशल टीमें टीम उसकी तलाश में जुटी थी, जिन्हें सुबह सफलता मिली।












Click it and Unblock the Notifications