Udaipur: उदयपुर में रूसी महिला के साथ छेड़छाड़, कीमत भी लगाई, भड़का यूट्यूबर पति, लगाई फटकार
Udaipur News: जाने-माने यूट्यूबर मिथिलेश बैकपैकर को हाल ही में अपनी उदयपुर यात्रा के दौरान हुई परेशान करने वाली स्थिति का सामना करना पड़ा। दरअसल, यूट्यूबर मिथिलेश अपनी रूसी पत्नी और दो साल के बेटे के साथ उदयपुर घूमने गए थे। इस दौरान एक शख्स ने उनकी रूसी पत्नी पर भद्दे और आपत्तिजन कमेंट्स किए और कीमत भी लगाई।
मिथिलेश बैकपैकर ने अब उदयपुर में हुई घटना का वीडियो भी साझा किया है। साथ ही, छेड़छाड़ करने वाले शख्स की जमकर क्लास भी लगाई। अब इस घटना का वीडियो यूट्यूब पर भी वायरल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूबर मिथिलेश अपनी पत्नी लीसा के साथ उदयपुर के सिटी पैलेस में घूम रहे थे। उस वक्त कुछ लड़के उनकी पत्नी को देखकर '6 हजार' बोलने लगते हैं।

इतना ही नहीं, भद्दे कमेंट्स भी करते है। इससे आहत होकर मिथिलेश उन लड़कों का वीडियो बना लेते हैं और उनकी जमकर क्लास लगाते हैं। अब इस घटना का वीडियो यूट्यूब पर भी वायरल है। खबर के मुताबिक, यूट्यूबर मिथिलेश अपनी पत्नी लिसा और दो साल के बेटे के साथ उदयपुर के सिटी पैलेस में घूम रहे थे। साथ ही, वीडियो रिकॉर्ड भी कर रहे थे।
इस दौरान उन्हें पीछे से एक आवाज सुनाई दी, जिसमें कहा गया था '6,000 रुपये'। इसपर मिथिलेश ने तुरंत अपनी पत्नी की रिकॉर्डिंग रोक दी ताकि वह व्यक्ति यह देख सके कि यह यह टिप्पणी किसने की थी। साथ ही, लड़कों की क्लास लगाते हुए पुलिस को बुलाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि "6,000 रुपये किसको बोलता है, मुझे समझ नहीं आता क्या?
किकसो बोला? मेरी पत्नी रूसी है तो तू उल्टा सीधा कमेंट देगा? अपने यूट्यूब वीडियो में मिथिलेश ने बताया कि '6000' वाली टिप्पणी से पहले भी ये लोग उनका पीछा कर रहे थे और भद्दे कमेंट्स कर रहे थे। इस दौरान मिथिलेश ने दावा किया कि जब महल के सुरक्षाकर्मियों को घटनास्थल पर बुलाया गया तो उन्होंने भी पुलिस को न बुलाने की सलाह दी।
यूट्यूबर ने महिलाओं के लिए भारत की सुरक्षा स्थिति और लोगों के रवैये की आलोचना की। "मैं बहुत गुस्से में था। मैं अपनी पत्नी के साथ था। लोग इस तरह से कैसे व्यवहार कर सकते हैं? यह मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला और बहुत शर्मनाक था। मेरी पत्नी भारत आई... मैं भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देना चाहता था, कि भारत इतना सुंदर है, इतना सुरक्षित है।
उन्होंने पूछा कि जब ऐसा कुछ होता है, तो मैं क्या करता हूं? वहीं, अब उन्होंने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। यूट्यूबर की रूसी पत्नी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में किसान महापंचायत का ऐलान, MSP कानून की मांग को लेकर 29 जनवरी को बंद रहेंगे गांव












Click it and Unblock the Notifications