Ruma Devi : दुबई में मिला 'द महाराणा अवार्ड', रूमा देवी ने ऐसे बदली 22000 महिलाओं की किस्मत

बाड़मेर, 19 नवंबर। राजस्थान के बाड़मेर की सामाजिक कार्यकर्ता और फैशन डिजाइनर रूमा देवी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। नारी शक्ति पुरस्कार के बाद इन्हें 'द महाराणा अवार्ड' मिला है। रूमा देवी को अब दुबई में 'राजस्थान फाउंडेशन और मारवाड़ी युवा मंच' की ओर से पुरस्कृत किया गया है।

दुबई के इंडिया क्लब में हुआ समारोह

दुबई के इंडिया क्लब में हुआ समारोह

दुबई के इंडिया क्लब में 16 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में रूमा देवी को राजस्थान की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने व राजस्थान के पारंपरिक फैशन को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड और उद्योग के रूप में विकसित करने के रूप में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया।

 फैशन शॉ में बिखेरा जलवा

फैशन शॉ में बिखेरा जलवा

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में रूमा देवी ने बताया कि वे आज ही दुबई से लौटी हैं। चार सदस्यीय टीम के साथ दुबई में सम्मान समारोह में शिकरत करने गई थी। वहां पर पुरस्कार प्राप्त करने के अलावा फैशन शॉ में राजस्थान की हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन भी किया गया। लोगों ने राजस्थान की महिलाओं द्वारा बुनाई, एंब्रॉयडरी, एप्लिक वर्क, प्रिंट, गोटापत्ती,काचँ-कशीदा वर्क से तैयार किए गए कपड़ों को काफी पसंद भी किया।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लदंन ने भी किया सम्मानित

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लदंन ने भी किया सम्मानित

बता दें कि दुबई के इंडिया कल्ब में रूमा देवी को 'द महाराणा अवार्ड' के अलावा 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लदंन' द्वारा भी रूमा देवी को समाज में बेहतरीन योगदान व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विभिन्न असाधारण उपलब्धियों हेतु प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ये लोग भी रहे मौजूद

ये लोग भी रहे मौजूद

सम्मान समारोह और फैशन शो कार्यक्रम में राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव, फैडरेशन ऑफ राजस्थान एक्सपोर्ट्स के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा व अभिनेत्री कल्पना अय्यर सहित कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

कौन हैं रूमा देवी?

कौन हैं रूमा देवी?

उल्लेखनीय हैं कि रूमा देवी मूलरूप से राजस्थान के बाड़मेर की रहने वाली हैं। इनको राजस्थानी हस्तशिल्प जैसे साड़ी, बेडशीट, कुर्ता समेत अन्य कपड़े तैयार करने में महारत हासिल है। इनके बनाए गए कपड़ों के ब्रांड विदेशों में भी फेमस हैं।

 75 गांवों में दिया रोजगार

75 गांवों में दिया रोजगार

रूमा देवी भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बाड़मेर, जैलसमेर और बीकानेर जिले के करीब 75 गांवों की 22 हजार महिलाओं को रोजगार मुहैया करवा रही हैं। इनके समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का लंदन, जर्मनी, सिंगापुर और कोलंबो के फैशन वीक्स में भी प्रदर्शन हो चुका है।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+