Paper Leak: मास्टरमाइंड सारण की प्रेमिका-पत्नी सहित 6 लोग गिरफ्तार, छापेमारी में फर्जी डिग्री-मार्कशीट मिली
पुलिस ने मास्टरमाइंड सुरेश ढाका और भूपेंद्र सारण से जुड़े लोगों पर छापेमारी की और भूपेंद्र सारण की प्रेमिका और पत्नी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान फर्जी यूनिवर्सिटी डिग्री और मार्कशीट मिली।

RPSC Paper Leak Case: राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2022 में जीके पेपर लीक के मामले में एक तरफ जहां विपक्ष गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साध रही है तो दूसरी तरफ पुलिस की धड़ाधड़ छापेमारी जारी है। पेपर लीक मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण के रैकेट का खुलासा करते हुए उसकी गर्लफ्रेंड और पत्नी को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ जयपुर में दो घरों से तलाशी के दौरान यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री-मार्कशीट मिली है।
सीनियर टीचर भर्ती के पेपर लीक मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। उदयपुर से जो नकल गिरोह पकड़ गया है। जिसके बाद अब पुलिस ने पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण की प्रेमिका और उसकी पत्नी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया को जयपुर पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने मास्टरमाइंड सुरेश ढाका और भूपेंद्र सारण से जुड़े लोगों पर छापेमारी की और भूपेंद्र सारण की प्रेमिका और पत्नी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान 4 दर्जन से अधिक फर्जी यूनिवर्सिटी डिग्री और मार्कशीट बरामद की गई है।
जयपुर में पुलिस की छापेमारी
बता दें कि भूपेंद्र सारण अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहा है। इस केस में दोनों ही फरार मास्टरमाइंड सुरेश और भूपेन्द्र की गिरफ्तारी करने के लिए उदयपुर और जयपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने जयपुर के मानसरोवर में 37 गीतांजली कॉलोनी में दबिश देकर भूपेंद्र सारण की प्रेमिका प्रियंका विश्नोई को गिरफ्तार किया है। जहां कई यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्रियां व मार्कशीट का कारोबार पकड़ा गया।
गहलोत सरकार पर बीजेपी हमलावर
इधर, राजस्थान में एक के बाद पेपर लीक के बाद परीक्षाओं के रद्द होने के बाद विपक्ष पार्टी बीजेपी गहलोत सरकार पर हमलावर हो रही है। बीजपी राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच करवाने की मांग की। वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पिछले 4 साल में 16 बार पेपर लीक होने का मतलब कही न कही सरकार कमजोर है और वो अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। इतने पेपर लीक तो किसी और के शासन में नहीं हुआ। उनसे नहीं संभल रहा तो इस्तीफा दें।












Click it and Unblock the Notifications