RPSC New Guidelines: अब भर्ती परीक्षा में प्रश्न का उत्तर नहीं देने पर OMR शीट में भरना होगा 5वां विकल्प
राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc) की ओर से आयोजित वस्तुनिष्ठ भर्ती परीक्षाओं में अब प्रश्न-पत्र और ओएमआर शीट में 5 वां विकल्प भी दिया जाएगा।
5th option in OMR sheet: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सरकारी भर्तियों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा में पांचवां विकल्प भरना होगा। इसके लिए आरपीएससी ने गाइडलाइन जारी की है। किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आने पर पांचवें विकल्प को खाली छोड़ना अभ्यर्थी को भारी पड़ सकता है।

आरपीएससी सचिव के अनुसार राजस्थान में आगामी सरकारी भर्तियों की परीक्षाओं में पांचवें विकल्प की शुरआत होने जा रही है। अब ओएमआर सीट में प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच गोले होंगे। अगर कोई परीक्षार्थी प्रश्न पत्र का उत्तर नहीं देना चाहता तो पांचवां विकल्प भरना होगा। उसे नीले बॉल प्वाइंट से गहरा करके भरना होगा। पहले प्रश्न का उत्तर नहीं आने पर चारों विकल्प के गोले खाली छोड़ दिए जाते थे।
पांचवां विकल्प नहीं भरा तो क्या होगा?
पांचवें विकल्प को नहीं भरना भारी पड़ सकता है। पांचों में से किसी भी विकल्प का चयन नहीं करने पर हर प्रश्न के एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। अभ्यर्थी की ओर से 10 फीसदी से अधिक प्रश्नों में यदि किसी भी विकल्प का चयन नहीं किया जाता है तो उसे उस परीक्षा के लिए अयोग्य ठहरा दिया जाएगा।
13 हजार भर्तियों से स्टे हटा
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, होम्योपैथी मेडिकल ऑफिसर व आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर भर्ती की परीक्षा एक माह से अटकी हुई थी। अब राजस्थान हाई कोर्ट ने इन पर लगा स्टे हटा दिया है, जिसकी वजह से राजस्थान में नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications