RPSC Bribe Case: ACB के DSP ने फूफा बनकर बिछाया जाल, कुमार विश्वास की पत्नी का भी नाम
राजस्थान में ईओ भर्ती परीक्षा में ओएमआर शीट बदलने के नाम पर 18.50 लाख रुपए की घूस मांगी गई। आरोपियों को एसीबी ने पकड़ लिया।
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम घूसखोरों को पकड़ने के लिए कई जतन करती है। कई बार तो परिवादी का रिश्तेदार तक बनना पड़ता है। ऐसा ही हाल ही एसीबी को आरपीएससी घूसकांड में करना पड़ा है।
दरअसल, आरपीएससी की ओर से आयोजित राजस्थान अधिशासी अभियंता भर्ती परीक्षा में ओएमआर शीट बदलने के लिए 18.50 लाख की घूस मांगने वालों को पकड़ने के लिए एसीबी एएसपी को 'फूफा' बनना पड़ा।

हुआ यूं कि एसीबी को रिश्वत की शिकायत मिली तो परिवादी ने आरोपियों से कहा कि मेरे फूफा से बात कर लो। ये संतुष्ट हो जाएंगे तो रिश्वत के पैसे मिल जाएंगे। इस पर एसीबी के डीएसपी ने परिवादी का फूफा बनकर शिकायत का सत्यापन किया।
शनिवार को सीकर से राज्य घुमंतु जाति कल्याण बोर्ड पूर्व अध्यक्ष गोपाल केसावत, अनिल कुमार, धमेंद्र, प्रकाश, रविद्र शर्मा आदि ईओ भर्ती परीक्षा में ओएमआर शीट बदलने के लिए 18.50 लाख के रिश्वतकांड में आरोपियों को पकड़ लिया।
घूसकांड में आरपीएससी सदस्य मंजू शर्मा व संगीता आर्य का भी नाम एफआईआर में नामजद है। मंजू शर्मा कवि कुमार विश्वास की पत्नी हैं। हालांकि सदस्य की सीधे तौर पर अभी तक कोई भूमिका में इस घूसकांड में सामने नहीं आई है।
पूरा मामला यह है कि परिवादी सुंदर की बुआ के बेटे विकास को ईओ परीक्षा पास करवाने की एवज में आरोपियों से 25 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। 3 लाख रुपए आरोपियों ने ले भी लिए थे। शेष काम होने के बाद लेना तय हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications