Rajasthan News: आरपीएफ जवान ने जब चलती ट्रेन से गिरे यात्री की बचाई जान, देखिए पूरा वीडियो

Rajasthan News: राजस्थान में तेज रफ्तार चलती ट्रेन से गिरे यात्री को जान जोखिम में डाल जान बचाने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जहां एक आरपीएफ जवान ने एक यात्री की जान बचाई।

राजस्थान में "जाको राखे साइयां मार सके ना कोई" वाली कहावत को एक आरपीएफ के जवान ने उस समय चरितार्थ किया जब दौसा रेलवे स्टेशन पर रेल में सफर कर रहे यात्री चलती ट्रेन से प्लेटफार्म के ऊपर जा गिरा।

rpf-jawan-shows-bravery-in-rajasthan-saves-life-of-passenger-who-fell-from-moving-train

यात्री को देखकर एक बार तो सबकों लगा की शायद अब यह नहीं बच पाएगा लेकिन जिन आरपीएफ जवानों के कंधों पर रेलवे ने सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है । आखिरकार एक जवान ने बड़ी जांबाजी से इस युवक की जान बचाई l

वैसे तो रेल्वे यात्रियों का सुरक्षा का जिम्मा रेलवे सुरक्षा बल का होता जिसे बखूबी निभाने का एक उदाहरण बीते दिन सामने आया है ।दौसा रेलवे स्टेशन पर फ़रिश्ते बनकर आए RPF जवान ने एक यात्री की जान बचाकर सराहनीय काम किया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

दौसा आरपीएफ चौकी इंचार्ज उम्मेदसिंह अवाना ने बताया की 9 मई को दौसा रेलवे स्टेशन सवारी गाड़ी संख्या 15013 रानीखेत एक्सप्रेस प्लेटफार्म नं 02 पर 01 यात्री के चलती सवारी गाडी चढ़ने के दौरान लटकते हुए ।प्लेटफार्म व ट्रेन रानीखेत एक्सप्रेस के बीच घिसटते हुए आरपीएफ कास्टे सोहन लाल ने जान बचाने का सराहनीय कार्य के काम किया है

उपनिरीक्षक अवाना ने बताया कि गुरुवार को दौसा रेलवे स्टेशन सवारी गाडी संख्या 15013 रानीखेत एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नं 02 पर सवारी गाडी के चलने के दौरान एक यात्री के चलती सवारी गाडी में चढ़ने के द्वौरान नहीं चढ़ने के कारण गाडी के साथ-साथ घिसटते हुऐ प्लेटफार्म व गाडी के बीच में चला गया ।

जिसे सतर्क ऑन डयूटी आरपीएफ कास्टेबल सोहन लाल चौकी दौसा घटना को देख कर दौडता हुआ आया ओर यात्री को सवारी गाड़ी के नीचे आने से जान बचाई।

ट्रेन मैनेजर( गार्ड) ने प्रेशर डाउन कर गाडी को प्लेटफार्म पर रोका गया। कास्टेबल द्वारा यात्री से पूछने पर अपना नाम जितेन्द्र तथा जयपुर से दिल्ली सामान्य रेल टिकट होना बताया।

यात्री ने बताया वह पानी के लिये प्लेटफार्म पर उतरा था लेकिन गाडी चल दी मैं गाडी में अपने सामान्य3 कोच में चढ़ नहीं पाया मैने एसी कोच को चलते हुए पकडा था। ओर यह घटना हो गई। बाद यात्री को सकुशल उसी गाडी में बैठा कर गाडी को रवाना करवाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+