Jaipur: परकोटे में बहुमंजिला इमारत की छत गिरी, दूसरी मंजिल पर काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दबे
राजस्थान के जयपुर के परकोट के घोसियों के मोहल्ले में निर्माणाधीन अवैध इमारत धराशायी हो गई। इससे उसके मबले में पांच मजदूर दब गए। हालांकि सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।
जानकारी के अनुसार परकोर्ट में स्थित इमारत की दूसरी मंजिल पर मजदूर काम कर रहे थे। शाम को अचानक इमारत की दूसरी मंजिल का एक हिस्सा पीलर सहित धराशायी हो गया। छत पर काम कर रहे मजदूर खुद को संभाल पाते तब तक दूसरा हिस्सा भी भरभरा कर गिर गया जिसके नीचे सभी मजदूर दब गए।

हादसे के पता लगने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रामगंज थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमों को सूचना की गई। टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किए। मलबे के नीचे से सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकालकर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया। वहां सभी मजदूरों का इलाज चल रहा है। तीन मजदूरों की हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है कि जिस इमारत में हादसा हुआ। वह अवैध रूप से बनाई जा रही थी, क्योंकि पुराने जयपुर शहर यानी परकोटे में किसी भी निर्माण के लिए अनुमति लेनी होती है, लेकिन इस इमारत के मालिक के पास कोई परमिशन नहीं थी। इसके बावजूद बहुमंजिला बिल्डिंग का निर्माण हो रहा था।












Click it and Unblock the Notifications