राजधानी जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का रोड शो

Road show of Prime Minister Narendra Modi-French President Emmanuel Macron: गुलाबी नगरी जयपुर पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का जंतर मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों ने गले मिलकर एक दूसरे का अभिवादन भी किया।

जंतर मंतर पर मिलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का जयपुर शहर की सड़कों पर रोड शो का आयोजन हुआ।

road-show-of-prime-minister-narendra-modi-french-president-emmanuel-macron

प्रधानमंत्री मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की एक झलक पाने के लिए लाखों लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। युवा,महिलाओं के साथ बच्चे भी भारी तादाद में शहर की सड़कों पर देर रात तक जमे रहे।

राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगरी जयपुर में वैैसे तो हर सालों लाखों विदेशी और देशी सैलानी घूमने आते है। मंदिरों, महल,हवेलियों और चौक चोबारों को निहारते और कैमरें में कैद करते है। कई गाइड उन्हे इतिहासिक जानकारियों देते है।

लेकिन आज दुनियां के दो शक्तिशाली राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्ष हाथ-हाथ मिलाकर गुलाबी नगरी में सैर सपाटे करते नजर आए। एक राष्ट्राध्यक्ष यानी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियां के शक्तिशाली देश फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के गाइड बनकर शहर की जानकारियां दे रहे थे।

यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बाजार में खरीददारी भी की। राम मंदिर का मॉडर खरीदकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को गिफ्ट किया।

जयपुर शहर के साथ राजस्थान के इतिहास में आज एक ओर तारीख दर्ज हो गई। 25 जनवरी जब दुनियां की दो महान शक्तिशाली देशों की हस्तियों का मिलन हुआ। एक फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और दूसरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के रोड शो की शुरूआत जंतर मंतर के ठीक बाहर से हुई। जो शहर के त्रिपोलिया गेट से होकर बड़ी चौपड़ की ओर आगे बढ़ा।

इस रोड शो में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की झलक पाने के लिए सड़क के दोनों छोर पर हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने जय श्रीराम के उद्घोषों से दोनों का जोरदार स्वागत किया।

तो वहीं पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। बड़ी चौपड़ के ठीक बाद मोदी और मैक्रों हवामहल पहुंचे।

जहां उन्होंने विश्व की सबसे खूबसूरत इमारत में शामिल हवामहल को निहारा। राजस्थान की राजधानी जयपुर को पहचान बताने वाले हवामहल की छटा भी इस दौरान बेहद खास रही।

इसके ठीक बाद पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रो ने कुछ दुकानों से शॉपिंग भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने जहां राममंदिर का मॉडल खरीद कर गिफ्ट किया वहीं मैक्रों ने राजस्थानी ड्रेस और जूतियां भी खरीदी।

यहां से वो जंतर-मंतर गए। शाम करीब 6 बजे राष्ट्रपति मैक्रों से उनकी मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और जंतर-मंतर घूमा। यहां दोनों ने सम्राट यंत्र को देखा। यह जंतर-मंतर पर सबसे बड़ा यंत्र है। इसकी ऊंचाई 90 फीट है।

शाम करीब 6:45 बजे PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का रोड शुरू हुआ। डेढ़ किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों और PM मोदी ने हवा महल देखा। जानकारी के अनुसार इसे देखते समय मैक्रों ने 2 सवाल भी पूछे। पहला- हवा महल में कितनी खिड़कियां हैं। दूसरा- इसमें लगे शीशे का रंग नीला क्यों है?

रोड शो खत्म करने के बाद दोनों नेताओं ने जयपुर की गलियों में शॉपिंग की। इस दौरान मोदी ने मैक्रों को UPI पेमेंट डिजिटल सिस्टम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने 500 रुपए में राम मंदिर का मॉडल खरीदा और UPI पेमेंट किया। इसे तुरंत राष्ट्रपति मैक्रों को गिफ्ट कर दिया।

इसके बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने गुलाबी नगरी जयपुर की चाय की चुस्की भी ली। इसका पेमेंट राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने UPI से किया और दुनियां को ऑनलाइन भूगतान करने मैसेज भी दिया।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के गणतंत्र दिवस परेड में यानी 26 जनवरी को बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। ऐसा छठी बार है जब कोई फ्रांसीसी राष्ट्रपति भारत की गणतंत्र दिवस परेड में चीफ गेस्ट बन रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+