राजस्थान में हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, 6 की मौत 4 घायल

अजमेर। राजस्थान में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। बीकानेर-डुंगरगढ़ मार्ग पर धर्मांस गांव के पास एक वैन और ट्रक आपस में टकरा गए। इस भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि वैन बुरी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद वैन की में बैठे लोग इसमे बुरी तरह फंस गएं। जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों ने बमुश्किल निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

राजस्थान में हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, 6 की मौत 4 घायल

श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी प्रदीप चरण ने बताया कि धर्मांस गांव के पास तेज गति में आ रहे ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। इससे वैन में सवार 6 सवारियों की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक सहित 6 गंभीर रूप से घायल है। उनका ईलाज चल रहा है। थानाधिकारी चारण ने कहा कि सभी मृतकों के शव मॉर्चरी में सुरक्षित रखवा दिए हैं। वहीं इस हादसे से क्षेत्र में हाहाकार मच गया। जिसने भी इस हादसे को देखा उसकी रूह तक कांप उठी।

पुलिस की मानें तो मृतकों में दो महिलाएं व 4 पुरूष शामिल है। इसमें से 4 मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस इन सबकी शिनाख्तगी के प्रयास में जुटी हुई है। मृतकों के परिजनों के पहुंचने पर ही सबके नाम पतों की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+