Rajasthan :धौलपुर में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार, बस टेम्पो में भिड़ंत
Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में करौली-धौलपुर हाईवे NH 11B पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की जान चली गई। हादसा सुनीपुर गांव के पास हुआ। जब एक स्लीपर कोच बस और टेम्पो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मरने वालों में पांच बच्चे, तीन लड़कियां, और अन्य पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
दुर्घटना के समय टेम्पो में बड़ी शहर के गुमट मोहल्ला के लोग सवार थे। जो बरौली गांव में भात कार्यक्रम से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और पीड़ितों के परिजन दुख से स्तब्ध थे। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मृतकों के शवों को बड़ी अस्पताल के शवगृह में भेजा।

दौसा में भी हुआ हादसा, 5 की मौत
इससे पहले दौसा जिले में भी एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। लालसोट शहर के बस स्टैंड के पास एक ओवरलोड डंपर का ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित हो गया और तीन मोटरसाइकिलों तथा एक निजी बस से टकरा गया। इस दुर्घटना में एक पिता और उसकी बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को जयपुर और दौसा के अस्पतालों में भेजा गया।
सड़क सुरक्षा की जरूरत पर बढ़ा जोर
इन लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने राजस्थान में सड़क सुरक्षा के उपायों की सख्त जरूरत को उजागर किया है। राज्यभर में बेहतर यातायात नियमों का क्रियान्वयन और सुरक्षा उपायों की मांग तेज हो गई है। समुदाय ने सरकार से अपील की है कि इस तरह के हादसों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।












Click it and Unblock the Notifications