Lok Sabha Election: मुख्यमंत्री भजनलाल के गृह जिले में ऋतु बनावत से क्यों चिंतित भाजपा...? देखिए

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में हर एक दिन नया कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल होकर मोदी के परिवार का हिस्सा बन रहा है। लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर की एक महिला नेता ने भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी करती नजर आ रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में ऋतु बनावत के शिवसेना ज्वाइन करने के बाद भाजपा के लिए लोकसभा चुनावों में बड़ी चुनौती बन सकती है।

ritu-banawat-increases-difficulties-in-lok-sabha-elections-in-cm-bhajan-lals-stronghold-bharatpur

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भरतपुर लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी कर दी है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह जिला होने की वजह से इस बार भरतपुर लोकसभा सीट पर पूरे राजस्थान की निगाहें रहेंगी। यहां पार्टी की बागी विधायक डॉ ऋतु बनावत के चलते चुनाव का रुख बदल सकता है।

भरतपुर सीट पर भाजपा जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झौंकने को तैयार है। भाजपा की बागी बयाना विधायक डॉ ऋतु बनावत बीजेपी का खेल बिगाड़ सकती है।

शिवसेना को समर्थन देने और लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करने के साथ ही बनावत अब भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं।

लोकसभा चुनाव में सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले में मुकाबला रोचक होता हुआ नजर आ रहा है। भाजपा के रामस्वरूप कोली और कांग्रेस की संजना जाटव के नामों की घोषणा के बाद भाजपा की बागी बयाना विधायक डॉ ऋतु बनावत ने शिवसेना को समर्थन देकर पार्टी ज्वाइन कर ली है।

शिवसेना ज्वाइन करने के साथ ही ऋतु बनावत ने चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है। इससे भरतपुर लोकसभा चुनाव की दिशा और दशा बदल सकती है।

सीएम का गृह जिला होने के नाते यहां से पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाना नाक का सवाल रहेगा। यदि भाजपा बागी नेता बनावत को मनाने में असफल रहती है, तो भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डॉ ऋतु बनावत बयाना से 40,642 मतों से जीत दर्ज की थी, जो कि भरतपुर में सबसे बड़ी जीत थी। अब यदि बनावत लोकसभा चुनाव मैदान में उतरती हैं, तो अच्छी संख्या में वोट जुटा सकती हैं।

बनावत लोकसभा चुनाव लड़ती हैं तो भरतपुर लोकसभा सीट पर मुकाबला रोचक होगा और भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली को इसका भारी खामियाजा भूगतना पड़ सकता है।

भाजपा की फूट का लाभ सीधा कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव को मिलेगा। संजना जाटव का पीहर भरतपुर जिले के भुसावर में है और ससुराल अलवर जिले के कठूमर में। ऐसे संजना जाटव के साथ पॉजीटिव पक्ष यह है कि उसे भरतपुर की बेटी होने के साथ ही कठूमर की बहू होने का लाभ भी मिलेगा।

हालांकि चर्चा यह भी है कि निर्दलीय विधायक बनावत द्वारा शिवसेना को समर्थन देना पार्टी पर दबाव बनाने का प्रयास है। क्योंकि विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अच्छी जीत दर्ज करने और भाजपा को समर्थन देने के बावजूद पार्टी की तरफ से अभी तक बनावत को कोई खास तवज्जो नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+