Agnipath scheme: फौजी अफसरों ने भी 'अग्निपथ योजना' को अस्वीकार कर दिया: CM गहलोत
जयपुर, जून 19। 'अग्निपथ योजना' के विरोध में रविवार को राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने तिरंगा रैली निकाली। अग्निपथ योजना के लिए केंद्र पर निशाना साधते हुए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि इस योजना को देश की जनता ने सीधे तौर पर अस्वीकार कर दिया है। इसे सरकार को तत्काल प्रभाव से वापस ले लेना चाहिए। युवाओं में इस योजना को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। पीएम मोदी को इस बारे में विचार करना चाहिए, युवाओं की मंशा को समझना चाहिए और वक्त रहते ही इस वापस ले लेना चाहिए।

रिटायर्ड फौजी अफसरों ने सबने अस्वीकार कर दिया है। फौज में जो अनुभव रखते हैं उनके रिएक्शन देखे होंगे तो सब एक स्वर में कह रहे हैं कि ये योजना किसी भी रूप में देशहित में नहीं है। जहां एक ओर 'अग्निपथ योजना' को लेकर देश में विरोध जारी है, वहीं दूसरी ओर वायुसेना ने अग्निवीरों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है, इंडियन एयरफोर्स ने नियुक्ति के लिए सारी शर्तें-सुविधाएं और अन्य जानकारियों को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।'
तो वहीं रविवार को सेना ने इस बारे में संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस की, अपने बयान में उन्होंने कहा कि अब 'अग्निपथ योजना' किसी भी सूरत में वापस नहीं होंगी। बयान में कहा गया है कि आने वाले वक्त में 'अग्निपथ योजना' के तहत सैनिकों की भर्ती एक लाख से अधिक हो जाएगी। 17.5 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को चार साल के कार्यकाल के लिए सेवाओं में शामिल किया जाएगा और अग्निवर' को सियाचिन और अन्य क्षेत्रों जैसे क्षेत्रों में वही भत्ता और सुविधाएं मिलेंगी जो वर्तमान में सैनिकों को मिलती हैं किसी के साथ कोभ भेदभाव नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications