Borewell Dausa Rajasthan: 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 5 साल का आर्यन, 5 देसी जुगाड़ फेल
Borewell News Dausa Rajasthan: राजस्थान में पांच साल का आर्यन 160 गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। वह 147 की गहराई में फंसा हुआ है। उसके बाहर निकालने के लिए अब तक 5 देसी जुगाड़ फेल हो चुके हैं। दौसा जिला प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। दूसरे दिन मंगलवार दोपहर तक सफलता नहीं मिली है। हादसे के 24 घंटे बाद अब तो बच्चे से बात भी नहीं हो पा रही है।
Recommended Video
जानकारी के अनुसार राजस्थान के दौसा जिले के पापड़दा पुलिस थाना इलाके के गांव कालीखाड़ की दांगडा ढाणी में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पांच साल के आर्यन की मां पास में ही बने टैंक पर नहा रही थी। आर्यन वहां खेल रहा था और खेल-खेल में वह 160 गहरे बोरवेल में गिर गया।

बोरवेल में बच्चा गिरने की सूचना पर दौसा जिला प्रशासन व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। सात जेसीबी और तीन एलएनटी मशीनों के जरिए बोरवेल के पास खुदाई की गई। देसी जुगाड़ में अपनाया, मगर अभी तक बच्चे को बाहर नहीं निकाला जा सका है।
दौसा व जयपुर से पुलिस, प्रशासन, सिविल डिफेंस टीम, एसडीआरएफ मौके पर तैनात हैं। बीती रात आठ सात जेसीबी और 13 ट्रैक्टर से खुदाई शुरू की गई। 50 फीट तक खुदाई कर डाली। सवाई माधोपुर से दो हाई-टेक मशीनें मंगवाई गई हैं।
बता दें कि आर्यन के घर से करीब 100 फीट की दूरी पर स्थित बोरवेल को उसके परिवार ने तीन साल पहले खोदा था, लेकिन तब यह चालू नहीं था। यह दुर्घटना उसकी मां के सामने हुई, जब वह पास में ही खेल रहा था। उसकी मां ने बताया कि आर्यन फिसलकर बोरवेल में गिर गया।
मंगलवार सुबह करीब 6 बजे NDRF की टीम ने लोहे के ब्लेड से एक और देसी जुगाड़ तैयार करके अपनी कोशिशें तेज कीं। मशीनें अब आर्यन तक पहुंचने से करीब 100 फीट दूर हैं। बचाव दल उसे सुरक्षित निकालने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications