Weather News: राजस्थान में हीट वेव से राहत बनी बरसी बारिश, अब 24 जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
Rajasthan Weather News: राजस्थान में आज लम्बे समय से लू के थपेड़ों से करहा रहे आमजन को काफी राहत मिली है। आज प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश से हीट वेव से राहत मिली है।
आज मौसम विभाग के अलर्ट के बाद राजस्थान के कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां आमजन ने राहत महसूस की, वहीं पशु पक्षियों को भी काफी राहत मिली है।

राजस्थान में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच आज आसमान से राहत की बूंदे बरसी है। प्रदेश के लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर और सामने आ रही है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य में बारिश और तूफान की भविष्यवाणी की है। इसके बीच प्रदेश के कई जिलों से बारिश भी हो रही है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें बीकानेर, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ शामिल है।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान पर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. जिसके कारण जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर डिवीजन के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इन जिलों में बारिश की है संभावना
आरएस शर्मा ने बताया कि शनिवार को भी बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर डिवीजन के कुछ हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश की ज्यादा संभावना है। शर्मा ने कहा कि 12-13 मई को अलग-अलग जगहों पर तूफान की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
वहीं शुक्रवार को कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किये जाने की संभावना है। राजस्थान लू की चपेट में है। लगभग सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
प्रदेश के सरहदी जिले श्रीगंगानगर में आज पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बारिश से राहत महसूस हुई। दोपहर बाद हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गयी।
टोंक, दौसा, भरतपुर, उदयपुर में 2 दिन की कड़ी गर्मी के बाद मौसम ने करवट ली है। तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश के होने से मौसम सुहाना हुआ और गर्मी से राहत मिली।
राजस्थान के कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी आने के बाद हुई बारिश से जहां आमजन ने राहत महसूस की, वहीं पशु पक्षियों को भी काफी राहत मिली है।
आपकों बता दे कि तेज गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में कटौती की थी, वहीं चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी की गयी थी। आज हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट भी दर्ज की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications