Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान के सीकर जिले में परीक्षा से पहले लड़कियों के काटे गए कपड़े, पुलिस से उलझे छात्र

नई दिल्ली, सितंबर 26। Rajasthan Eligibility Exam for Teachers (REET) 2021 परीक्षा रविवार को राज्य के 16 जिलों में आयोजित की गई। इस परीक्षा का आयोजन बहुत ही सख्त निगरानी में किया गया। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार ने इन 16 जिलों में इंटरनेट और एसएमएस सेवा को बंद कर दिया था। वहीं सीकर जिले में तो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से CCTV कैमरों से निगरानी रखी जा रही थी। सीकर में 232 सेंटर पर परीक्षा का आयोजन हो रहा था। इस बीच सीकर के ही एक सेंटर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

REET exam

लड़कियों के फुल बाजू के कपड़े तक काट दिए

दरअसल, इस पेपर के लिए चेकिंग इतनी सख्त थी कि जो लड़कियां फुल बाजू के कपड़े पहनकर आई थीं, उनके कपड़े तक काट दिए गए। इसके अलावा केंद्रों पर विशेष पुलिस दस्‍ता भी तैनात किया गया। परीक्षा देने आए छात्रों के हाथों से राखी, बैंड और महिला अभ्यर्थियों के फुल बाजू के कुर्ते काटे गये व नाक कान गले के गहने भी उतरवा लिए गए।

छात्र और पुलिस के बीच हुई झड़प

पुलिस की तरफ से इस तरह की सख्ती के बाद छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली। छात्रों के परिजन पुलिस से उलझ गए। चेकिंग के दौरान छात्रों के बालों के रिबन तक खुलवा लिए गए। वहीं चप्पल उतरवाने पर भी परीक्षार्थी पुलिस से उलझने लगे। फिर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुचकर मामला शान्त किया।

परीक्षा सेंटर पर हुए इस हंगामे की वजह से पेपर कुछ देरी से शुरू हुआ। सीकर शहर के एक परिक्षा केन्द्र पर जब कुल छात्राएं 9 बजकर 45 मिनट पर एग्‍जाम सेंटर पहुचीं तो उन्हें एग्‍जाम सेंटर में प्रवेश नही दिया गया। कड़े नियमों की वजह से छात्राएं पेपर के लिए काफी लेट हो गई थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+