REET 2025: रीट परीक्षा में तगड़ी सख्ती, लड़कों की शर्ट काटी, महिलाओं की उतरवाई ज्वैलरी, पहली बार फेस स्कैनिंग

REET 2025: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2025) पूरी पारदर्शिता और कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ आयोजित की जा रही है। 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में होने वाली इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई, जिसमें पहली बार फेस स्कैनिंग और बायोमेट्रिक जांच जैसी हाईटेक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया।

27 फरवरी की परीक्षा पूरी हो चुकी है। एग्जाम में अभ्यर्थियों की सख्ती से चेकिंग की गई है। नकल और किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए अभ्यर्थियों की जांच इस तरह से की गई कि उनके कपड़ों तक पर कैंची चला दी गई यानी उनके कपड़ों को काट दिया गया। वहीं महिलाओं के आभूषण उतारवा दिए गए।

REET 2025

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस साल पहली बार फेस स्कैनिंग तकनीक को अपनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर गेट पर ही उम्मीदवारों के चेहरे स्कैन किए गए और उनकी बायोमेट्रिक जांच पूरी होने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया।

REET 2025: सख्त ड्रेस कोड और जांच प्रक्रिया

परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए सख्त ड्रेस कोड लागू किया गया। कई परीक्षार्थियों के कपड़ों की जांच के दौरान शर्ट और बाजू काटी गईं, वहीं महिला अभ्यर्थियों से गहने उतरवाए गए।

REET 2025: क्या है रीट परीक्षा की गाइडलाइंस

  • महिलाओं को केवल कुर्ती, सलवार, साड़ी और पूरी बाजू के ब्लाउज पहनने की अनुमति थी।
  • भारी बटन, धातु से बने कपड़े, घड़ी, बेल्ट, हैंडबैग, शॉल, जूते, टोपी आदि पर प्रतिबंध लगाया गया।
  • परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड, एक फोटो पहचान पत्र और नीला या काला बॉल पेन लाना अनिवार्य था।

कड़ी सुरक्षा जांच और परीक्षा केंद्र पर पाबंदियां

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, घड़ी, डायरी, पर्स आदि पर पूरी तरह प्रतिबंध था। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को कम से कम दो घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई थी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया।

वहीं प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं थी, जबकि ओएमआर शीट की मूल प्रति जमा करनी अनिवार्य थी। इस परीक्षा में कुल 14 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हुए हैं।

  • लेवल 1 के लिए: 3,04,625 अभ्यर्थी
  • लेवल 2 के लिए: 9,68,501 अभ्यर्थी

इस परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सुरक्षा के उच्चतम मानकों को अपनाया है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+