RBSE 12th Result: कौन है राजस्थान 12वीं साइंस का टॉपर, 99% आए नंबर, पिता करते हैं अखबार में काम
Rajasthan Board RBSE 12th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। साइंस में पासिंग स्कोर 95.65 फीसदी है।

Rajasthan Board RBSE 12th Result Topper: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 18 मई 2023 को आरबीएसई (RBSE) 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी किए हैं। इस साल राजस्थान 12वीं साइंस का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.65 फीसदी है, जिसमें से लड़कियों ने 97.39 फीसदी और लड़कों ने 94.72 प्रतिशत है। पासिंग स्कोर में भले ही लड़कियों ने बाजी मारी हो लेकिन राजस्थान 12वीं साइंस का टॉपर एक लड़का है। आइए जानें कौन है वो...?
राजस्थान बोर्ड: 12वीं साइंस में सीकर के आकाश ने किया टॉप
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में सीकर के रहने वाले आकाश चौधरी ने टॉप किया है। आकाश को 12वीं साइंस में 99% नंबर मिले हैं। आकाश चौधरी सीकर के नवजीवन साइंस स्कूल का छात्र है। आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षक को दी है। आकाश ने कहा है कि लगातार पढ़ाई करने से उन्होंने ये नंबर पाया है।
IAS बनना चाहते हैं आकाश चौधरी
आकाश बड़ा होकर एक आईएएस अधिकारी बनना चाहता है। आकाश खंडेला के नीमेड़ा गांव का रहने वाला है। आकाश के पिता गिरधारी लाल गुरल्या दैनिक भास्कर में काम करते हैं। वहीं आकाश की मां मंजू देवी गृहिणी हैं। आकाश की एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम कोमल है और वह 10वीं क्लास में है।
राजस्थान बोर्ड: कैसे करें रिजल्ट चेक
जो छात्र राजस्थान 12वीं 2023 की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थीं।
1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2: होमपेज पर Senior Secondary(Science\Commerce)- 2023 Result के लिंक पर क्लिक करें।
3: नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर सबमिट करें।
4: आपका आरबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5: रिजल्ट डाउनलोड करें और आगे के लिए एक प्रिंटआउट लें।












Click it and Unblock the Notifications