Ravindra Bhati: बाड़मेर में रविंद्र सिंह भाटी की हार पर जाट-राजपूत दोस्तों ने करवाया मुंडन, देखें वायरल VIDEO
Ravindra Bhati Friends Viral video: देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन गई। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की श्पथ ले ली और नए केंद्रीय मंत्रियों में मंत्रालय का बंटवारा भी हो गया, मगर राजस्थान में रविंद्र सिंह भाटी की हार अभी भी ट्रेंड में हैं। इस बार रविंद्र भाटी की दोस्ती छाई हुई है। चुनाव में भाटी को लेकर किया गया वादा चर्चा में है, जो जाट-राजपूतों की यारी में मिठास घुलने से जुड़ी है।
रविंद्र सिंह भाटी के बाड़मेर-जैसलमेर से लोकसभा चुनाव हार जाने पर उनके दो दोस्तों ने मुंडन करवाया है। एक दोस्त नखत सिंह (निक्कु बन्ना) राजपूत तो दूसरा दोस्त निर्मल चौधरी जाट समाज से है। दोनों ने लोकसभा चुनाव में कहा था कि भाटी हार जाएंगे तो वे सिर मुंडवा लेंगे। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, बाड़मेर के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी लोकसभा चुनाव मैदान में निर्दलीय उतरे। सामने कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल व भाजपा के कैलाश चौधरी थे। भाटी की मौजूदगी से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था। बाड़मेर पूरे देश में हॉट सीट बन गई थी।
चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए तो उम्मेदराम बेनीवाल ने 69 हजार वोटों से जीत की है। रविंद्र सिंह भाटी हार गए और कैलाश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। नतीजों के बाद नखत सिंह ने अपना पूर्व में किया वादा निभाते हुए सिर मुंडवा लिया।
इंस्टाग्राम पर 741 हजार फॉलोअर्स वाले निक्कू बन्ना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कुछ लोगों ने इस जातीय रंग देना शुरू कर दिया। कहने लगे कि एक राजपूत ही राजपूत के लिए ऐसा कर सकता है। दोस्ती कुछ नहीं होती। दूसरी जाति का दोस्त ऐसा नहीं कर सकता।
नखत सिंह के वीडियो के बाद ऐसी प्रतिक्रियाएं मिलने पर निर्मल चौधरी भी सामने और उन्होंने भी अपना सिर मुंडवा लिया और जातीवाद का जहर घोलने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे डाला। नखत सिंह व निर्मल चौधरी का मानना है कि उनके लिए दोस्ती व भाईचारे से बढ़कर कुछ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications