Ravindra Bhati: हॉट सीट बाड़मेर में निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी ने BJP वालों की मौज कर दी, जानिए कैसे?
Ravindra Singh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाड़मेर के दौरे पर हैं, जो भाजपा उम्मीदवार कैलाश चौधरी के लिए वोट मांगेंगे। लोग कह रहे हैं कि बाड़मेर में रविंद्र भाटी की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से पीएम मोदी को भी यहां आना पड़ रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 में हॉट सीट बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय मैदान में कूदे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का भाजपा से 36 का आंकड़ा है। यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है।

जयपुर से लेकर दिल्ली तक में भाजपा नेताओं के साथ तालमेल नहीं बैठ पाने के कारण ही रविंद्र सिंह भाटी ने साल 2023 में शिव सीट से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा और साल 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
अब अगर खुद रविंद्र सिंह भाटी के मुंह से ही सुनने को मिले कि उनकी वजह से बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को उनकी वजह से फायदा हुआ तो सोचना लाजिमी है।
दरअसल, रविंद्र सिंह भाटी ने हाल ही एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे पूछा गया कि बाड़मेर में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी रैलियों करने वाले में पीएम नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह व राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा आदि दिग्गजों के नाम हैं जबकि आप अकेले हैं।

इस पर रविंद्र सिंह भाटी ने किसी नेता व भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि उनके बहाने (रविंद्र भाटी) ही सही कम से कम बाड़मेर में ठंडे बस्ते पड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिग्गज नेताओं के दर्शन तो हुए।
रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उनके पास बाड़मेर के कई स्थानीय नेताओं के फोन कॉल आ चुके हैं कि आपकी बदौलत वे अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बाड़मेर में मिल पाए हैं। वरना उनसे मुलाकात संभव नहीं थी।

रविंद्र भाटी राजनीतिक जीवन
बता दें कि बिना स्टार प्रचारक के बाड़मेर-जैलसमेर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रविंद्र भाटी शिव सीट से विधायक हैं। इससे पहले जोधपुर विश्वविद्यालय से साल 2019 में निर्दलीय छात्रसंघ अध्यक्ष भी चुने जा चुके हैं। निर्दलीय भाटी भाजपा की छात्रसंघ इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में रहे हैं, मगर चुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण बागी हो गए।
बाबा बागेश्वर भी बाड़मेर आए
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में 12 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, इनसे पहले राजनाथ सिंह व राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा समेत बाड़मेर में जनसभाएं कर चुके हैं। बाबा बागेश्वर तक को बाड़मेर बुलाया गया है।
विधानसभा चुनाव में ज्वाइन की थी भाजपा
इंटरव्यू में रविंद्र सिंह भाटी ने बताया कि एबीवीपी कार्यकर्ता रहते हुए टिकट ना मिलने पर निदर्लीय छात्रसंघ अध्यक्ष बना। फिर तीन साल जमकर काम करवाए और राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ज्वाइन कर ली थी, मगर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शिव सीट से टिकट वापस लिया तो जनता के कहने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीता भी।












Click it and Unblock the Notifications